Headlines

राशिद खान बने टी20 इतिहास के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

[ad_1]

Last Updated:

Rashid Khan World Record: अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ डाला. उन्होंने ड्वेन ब्रावो के 631 विकेट के रिकॉर्ड तो तोड़ कर इतिहास रच दिया.

राशिद खान को रोकना मुश्किल, टीम फाइनल में और तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

राशिद खान बने सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के स्टार राशिद खान ने डेब्यू के बाद से अब तक अपनी गेंदबाजी से बड़े बड़े बल्लेबाजों को नचाया है. फिरकी उस्ताद ने अपनी घुमती गेंद के दम पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं. साउथ अफ्रीका में खेली जाने वाली टी20 लीग में उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर MI केप टाउन की टीम को फाइनल तक पहुंचाया. क्वालिफायर 1 में लीग लीडर्स पार्ल रॉयल्स के खिलाफ धमाल प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला.

SA20 2025 में MI केप टाउन की कप्तानी कर रहे इस धुरंधर ने क्वालिफायर 1 में लीग लीडर्स पार्ल रॉयल्स के खिलाफ टीम को 39 रनों से जीत दिलाई. राशिद ने इस अहम मुकाबले में 2 विकेट झटके और एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच दिया. SA20 2025 के क्वालिफायर 1 में उन्होंने 33 रन देकर 2 विकेट लेने के साथ ही सबसे ज्यादा टी20 विकेट का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *