Headlines

Viral Funny Video: You can’t stop laughing after watching this video, Ju is showing friendship between buffalo and crow, watch the video

[ad_1]

Agency:News18 Bihar

Last Updated:

इन दिनों एक वायरल फनी वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि भैंस अपनी जगह पर बैठा हुआ है, वहीं उसके पीठ पर एक कौवा बैठकर खूब उछलकूद कर रहा है. इस वायरल फनी वीडियो को देखकर कई लोगों ने अपनी अ…और पढ़ें

X

वायरल

वायरल वीडियो

हाइलाइट्स

  • भैंस और कौवा की दोस्ती का वीडियो वायरल हुआ.
  • कौवा भैंस की पीठ से जू और कीड़े निकालता दिखा.
  • वीडियो पूर्णिया जिला के जियनगंज का है.

पूर्णिया:- आपने आज तक कई वायरल फनी वीडियो देखा होगा, जिसमें अलग-अलग चीजों का फनी अंदाज और गहरी दोस्ती सहित अन्य चीजों का वीडियो आपको पसंद आया होगा और आप देखकर अपनी हंसी नही रोक पाते होंगे. ऐसा ही एक वायरल फनी वीडियो पूर्णिया से सामने आया है. वहीं इस वायरल फनी वीडियो को देखकर कई लोगों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है. वहीं कई लोगों का कहना है कि भैंस और बगुला की दोस्ती देखी थी, लेकिन भैंस और कौवा की दोस्ती पहली बार दिखा.

भैंस और कौवा की दोस्ती बनी मिशाल
दरअसल इन दिनों एक वायरल फनी वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि भैंस अपनी जगह पर बैठा हुआ है, वहीं उसके पीठ पर एक कौवा बैठकर खूब उछलकूद कर रहा है और घंटो भर उसकी पीठ पर घूम-घूमकर उसके शरीर पर लगे बालों में मौजूद जू और कीड़े-मकोड़े निकाल रहा है. वहीं कौवा के इस काम से भैंस भी काफी खुश दिखा और भैंस अपने आपको काफी आराम महसूस कर रहा था. साथ ही बिना कुछ किये कौवे भी आसानी से एक-एक कर घंटे भर जू और कीड़े निकालता रहा.

पूर्णिया जिला के जियनगंज का वीडियो
इस वायरल फनी वीडियो को देखकर लोग अपनी अलग-अलग बातें कह रहे हैं. वीडियो पूर्णिया जिला के बनमनखी प्रखंड के जियनगंज का बताया जा रहा है. इस घटनाक्रम को देख रहे साक्ष्यदर्शी शशि कुमार, शिवनंदन सिंह और मुरलीधर गोस्वामी सहित अन्य कई लोगों ने बताया कि भैंस और बगुला की दोस्ती की मिसाल तो कई बार सुना और देखा था. लेकिन पहली बार लोगों ने भैंस और कौवा के बीच की इस दोस्ती को घंटो भर देखा. वहीं इस घटनाक्रम को देख कई लोगों ने अपने फोन के कैमेरे में इस घटनाक्रम के वीडियो को कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.इसके बाद यह फनी वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

homeajab-gajab

इस वीडियो को देखकर नहीं रूकेगी आपकी हंसी, भैंस और कौवा की अनोखी दोस्ती, Video

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *