Headlines

भारत बनाम पाकिस्तान: चैंपियंस ट्रॉफी में बाबर आजम को आउट करने की योजना

[ad_1]

Last Updated:

Ind vs Pak, Champions Trophy 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले को लेकर माहौल गरम है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है. भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप…और पढ़ें

किसके आगे बाबर आजम की बोलती होती बंद, कौन सा भारतीय गेंदबाज निपटाएगा?

भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में बाबर आजम पर होगा दबाव

हाइलाइट्स

  • भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले को लेकर माहौल गरम है.
  • बाबर आजम का फॉर्म चिंता का विषय है.
  • बाबर को कुलदीप और अर्शदीप आउट करने में सक्षम.

नई दिल्ली. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अब धीरे धीरे माहौल बन रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर मामला गरमा रहा है. एक बार फिर से दोनों टीम के फैंस मैदान पर इस टक्कर को देखने के लिए बेचैन हो रहे हैं. पिछली बार जब चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ था तो वो फाइनल मैच था और बाजी पाक टीम ने मारी थी. बाबर आजम ने उस मैच में भी खेला था और इस बार भी भारत के सामने होंगे. वैसा उनका फॉर्म इस वक्त अच्छा नहीं है और उनको आउट करने का तरीका भी भारत को पता है.

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम से टीम को काफी उम्मीदें हैं लेकिन उनका हालिया फॉर्म फैंस को चिंता में डाल रहा है. आईसीसी टी20 विश्व कप में भी वो भारतीय टीम के खिलाफ सिर्फ 13 रन ही बना पाए थे. भारत ने 120 रन का छोटा सा लक्ष्य रखा था जिसके सामने पाकिस्तान की टीम 7 विकेट पर 113 रन तक ही पहुंच पाई. बाबर आजम इस मैच में जसप्रीत बुमराह की बाहर जाती बॉल पर बल्ला लगाकर स्लिप में आउट हुए थे.

बाबर की क्या है कमजोरी
बाबर आजम का खराब फॉर्म उनको खुलकर खेलने की इजाजत नहीं दे रहा. जब वो क्रीज पर आते हैं तो आत्मविश्वास की कमी साफ झलकती है. बाहर जाती बॉल पर बाबर लगातार आउट हो रहे हैं. ऑफ स्टंप के पास से बाहर की तरफ जाती गेंद उनको परेशान करती है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ भी कई बार उनकी इस कमजोरी को बता चुके हैं. एक मैच में कमेंट्री के दौरान राशिद लतीफ ने बाबर के आउट होने पर बात करते हुए कहा था कि बाहर निकलती बॉल पर वो ज्यादा पैर नहीं निकालते हैं. गेंद को शरीर के दूर से खेलने की कोशिश में प्वाइंट और गली में कैच के बैठते हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *