Headlines

नोरा फतेही की मौत की उड़ी अफवाह, खाई में गिरने का वीडियो वायरल; आखिर किसने फैलाई ये फेक न्यूज?

[ad_1]

Last Updated:

सोशल मीडिया पर खाई में एक महिला का गिरने वाला वीडियो वायरल हुआ. जिसे लेकर एक यूजर ने ये अफवाह फैला दी कि ये कोई और नहीं बल्कि नोरा फतेही है. देखते ही देखते नोरा फतेही की मौत की अफवाहें उड़ने लगीं. चलिए बताते ह…और पढ़ें

नोरा फतेही की मौत की उड़ी अफवाह, खाई में गिरने का वीडियो वायरल

नोरा फतेही की मौत की उड़ी अफवाह, खाई में गिरने का वीडियो वायरल; (फोटो@mystic.sufiyan)

मॉडल, डांसर और पब्लिक पर्सनैलिटी नोरा फतेही के नाम पर एक वीडियो खासा वायरल हुआ. जिसे देखने के बाद उनके फैंस को चिंता होने लगी. दरअसल बुधवार को नोरा फतेही की मौत की फर्जी अफवाहें उड़ने लगी. सोशल मीडिया पर एक फेक वीडियो सामने आया, जिसमें दावा किया गया कि एक्ट्रेस खाई में गिर गई हैं. इस वीडियो की पड़ताल में पता चला कि ये क्लिप फर्जी है.

हाल में ही फैंस तब हैरान रह गए जब अचानक सोशल मीडिया पर उन्होंने देखा कि कि नोरा फतेही को कुछ हो गया है. एक वीडियो वयारल हो रहा था जिसमें एक महिला गहरी खाई के ऊपर रोप क्रॉसिंग करती दिख रही हैं. अचानक वह महिला खाई में गिर जाती हैं. इसी महिला को नोरा फतेही बतलाकर अफवाहें उड़ने लगीं.

नोरा फतेही की उड़ी मौत की अफवाहें
इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने वीडियो शेयर किया. उसने दावा किया कि क्लिप में दिख रही महिला नोरा फतेही हैं. उनके साथ रोप क्रॉसिंग के दौरान हादसा हो गया और वह खाई में गिर गई हैं. कुछ सेंकड के लिए हर किसी का दिल दिमाग सब हिल गया कि आखिर अचानक नोरा फतेही को क्या हो गया. लेकिन सच्चाई ढूंढने पर पता चला कि ये फर्जी वीडियो है. किसी ने झूठी खबरें फैलाईं. एक्ट्रेस एकदम ठीक हैं.

Nora Fatehi Death Hoax

नोरा फतेही की मौत की अफवाहें इसी अकाउंट से फैलाईं गईं (फोटो@mystic.sufiyan)

इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट है mystic.sufiyan नाम से. जिसे बिल्कुल पैपाराजी विरल बयानी की तरह दिखने वाला बनाया हुआ है. इसी पर इस फर्जी वीडियो को शेयर किया गया. इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने रिएक्ट भी किया. एक फैन ने लिखा, ‘आखिर क्यों फेक न्यूज फैला रहे हो.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘नोरा फतेही को बता दो कि वह नहीं रहीं… कुछ भी लिखते हो.’

नोरा फतेही ने खुद क्या शेयर किया है
जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर नोरा फतेही से जुड़ी ये फर्जी खबरें तैर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर नोरा खुद अपने कामकाज में बिजी हैं. कुछ घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया. जहां उन्होंने अपने लेटेस्ट गाने ‘स्नेक’ को प्रमोट किया और लोगों से अपील की कि वह इस ट्रेंडिंग गाने पर रील्स बनाएं.

homeentertainment

नोरा फतेही की मौत की उड़ी अफवाह, खाई में गिरने का वीडियो वायरल



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *