Headlines

सांवली मां के दूध सा गोरे बच्चे! डॉक्टर भी हो गए कनफ्यूज़, देखने वाले समझ लेते हैं आया, की DNA टेस्ट की मांग

[ad_1]

Last Updated:

आमतौर पर मां जब बच्चों के साथ होती है, तो बच्चों के प्यारे होने पर उसे तारीफें मिलती हैं. हालांकि एक मां ऐसी भी थी, जिसे लोग अपने ही बच्चों की आया समझ बैठते थे. यहां तक कि हॉस्पिटल में डॉक्टर भी उसे बच्चे के सा…और पढ़ें

सांवली मां के दूध सा गोरे बच्चे, डॉक्टर भी हो गए कनफ्यूज़, लोग समझे आया!

सांवली मां के गोरे-चिट्टे बच्चे. (Credit- Truly)

अगर कुछ समस्या हो, तो विज्ञान के ज़रिये बच्चों के जन्म में मदद की जा सकती है. अब तो आर्टिफिशियल तरीके से भी प्रेग्नेंसी कंसीव करा ली जाती है लेकिन जिस चीज़ पर हमारा वश नहीं है, वो बच्चों की शक्ल-सूरत है. जब तक वे पेट से बाहर नहीं आते, जानना मुश्किल होता है कि वो कैसे दिखते होंगे या फिर उनका रंग कैसा होगा. कई बार अपने बच्चों को देखकर माता-पिता भी चौंक जाते हैं.

आमतौर पर मां जब बच्चों के साथ होती है, तो बच्चों के प्यारे होने पर उसे तारीफें मिलती हैं. हालांकि एक मां ऐसी भी थी, जिसे लोग अपने ही बच्चों की आया समझ बैठते थे. यहां तक कि हॉस्पिटल में डॉक्टर भी उसे बच्चे के साथ देखकर कनफ्यूज़ हो गए. वैसे तो ये सब कुदरत की दी हुई चीज़ है लेकिन कई बार लोग कुछ ऐसा बोल जाते हैं कि मां का दिल दुखी हो जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ टीना नाम की महिला के साथ, जो खुद सांवली हैं लेकिन उनके दो बच्चे गोरे-चिट्टे हैं.

मां से अलग ही दिखते हैं बच्चे
यूट्यूब चैनल Truly पर टीना की ये कहानी प्रसारित हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पति एंटन गोरे हैं और उनके बाल लाल हैं. ऐसे में उनकी दो साल की बेटी मिशेल और 10 महीने की बेटी मिला भी गोरी हैं. उनके बालों का रंग लाल है, लेकिन फिलहाल दोनों में से किसी के भी नैन-नक्श उनके जैसे नहीं है. टीना कहती हैं कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि दोनों में से कोई बच्चा उनकी तरह नहीं होगा. वे बताती हैं कि बच्चे के जन्म के बाद जब वे उसका डायपर बदल रही थीं तो डॉक्टर ने उन्हें उसकी आया समझ लिया और उनसे ही कहा कि बच्चे की मां कहां है. जब उन्होंने बताया कि वो ही मां हैं, तो डॉक्टर ने साफ कहा कि वे उन्हें नैनी या आया समझ रही थीं.

ट्रोल्स ने कहा- डीएनए टेस्ट कराओ!
दूसरी ओर टीना सोशल मीडिया पर अगर अपने बच्चों के साथ फोटो डालती हैं, तो ट्रोल्स उनसे मैटर्निटी टेस्ट कराने के लिए कहते हैं क्योंकि बच्चे उनकी तरह नहीं हैं. इतना ही नहीं टीना बताती हैं कि कई बार अलग-अलग जगहों पर उनसे बच्चों के पिता की आईडी मांगी जाती है क्योंकि वे बच्चों को उनका मानने से इनकार कर देते हैं. टीना कहती हैं कि उन्हें इससे दुख होता है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि बड़े होने पर बच्चों की आदतें या नैन-नक्श शायद उनके जैसे हो जाएं और लोगों को उनकी जींस पर यकीन हो जाए.

homeajab-gajab

सांवली मां के दूध सा गोरे बच्चे, डॉक्टर भी हो गए कनफ्यूज़, लोग समझे आया!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *