Headlines

4 साल की उम्र में टैलेंट का खजाना! भोपाल की इस बेटी ने रियलिटी शो में मचाया तहलका, डांस देख हो जाएंगे हैरान

[ad_1]

Agency:News18 Madhya Pradesh

Last Updated:

Bhopal News: भोपाल की चार साल की बच्ची ने डांस में कई स्टेट लेवल अवार्ड्स जीते हैं और रियलिटी शो में भी सफलता पाई है. वह कई फिल्मी सितारों के साथ काम कर चुकी हैं.

X

व्याख्या

व्याख्या अब तक ढेरों अवार्ड्स जीत चुकी है.

हाइलाइट्स

  • भोपाल की 4 साल की व्याख्या खरे ने डांस में कई स्टेट लेवल अवार्ड जीते।
  • व्याख्या ने रियलिटी शो में भी सफलता पाई और कई सितारों के साथ काम किया।
  • व्याख्या की गुरु अभिलाष तिवारी ने उसकी प्रतिभा की सराहना की।

भोपाल. कहते हैं टैलेंट न तो उम्र देखता है और न ही तजुर्बा. इस कहावत को भोपाल की 4 साल की व्याख्या खरे ने सच कर दिखाया है. इतनी कम उम्र में व्याख्या ने डांस में स्टेट लेवल पर कई अवार्ड जीते हैं. इसके अलावा वह डांस रियलिटी शो, मॉडलिंग और एक्टिंग भी कर रही हैं. व्याख्या ने जावेद खान, राजा मुरीद, टीवी एक्ट्रेस सिमरन सचदेवा, अरमान मलिक और फरहान कुरैशी जैसी कई हस्तियों के साथ काम किया है.

भोपाल के सोनागिरी की रहने वाली व्याख्या खरे चार साल की उम्र से डांस सीख रही हैं. दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली व्याख्या ने डांस में स्टेट लेवल अवार्ड जीते हैं और डांस रियलिटी शो में भी दूसरे लेवल तक पहुंची हैं. हालांकि, व्याख्या कैमरे पर बोलने से शर्मा रही थी, लेकिन ऑफ कैमरा उसने बताया कि उसके पिता और घर के सभी सदस्य उसका हौसला बढ़ाते हैं. बता दें, डांस के साथ-साथ व्याख्या ने कई नामचीन लोगों के साथ मॉडलिंग और एक्टिंग में भी काम किया है.

लोकल 18 से बात करते हुए व्याख्या की मां पूजा हितेंद्र खरे ने बताया कि व्याख्या को बचपन से नृत्य कला का शौक रहा है. उसके इस शौक को देखते हुए हमने भी उसे प्रोत्साहित किया और उसका पूरा साथ दिया. व्याख्या ने कई डांस और रियलिटी शो में भाग लिया है, जिसमें उसने कई इनाम भी जीते हैं. व्याख्या को मुख्य रूप से कथक का शौक है.

गुरु का मिला आशीर्वाद व्याख्या की गुरु अभिलाष तिवारी ने बताया कि वह शुरुआत से ही व्याख्या को कथक सिखा रही हैं. अभिलाषा बताती हैं कि उन्होंने अब तक 12 हजार से ज्यादा बच्चियों को कथक सिखाया है. वह कहती हैं कि सैकड़ों में कुछ बच्चे ऐसे होते हैं, जिन्हें ज्यादा सिखाने की जरूरत नहीं होती. व्याख्या उन्हीं में से एक है. उनका कहना है कि जैसे पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं, वैसे ही एक गुरु को अपने शिष्य की पहचान हो जाती है.

बहुत कम समय में सीखने की ललक व्याख्या की गुरु अभिलाष का मानना है कि वह बहुत कम समय में सब कुछ सीख जाती हैं और उनमें सीखने की बहुत ललक है. हालांकि इस उम्र के बच्चों को सिखाने में काफी समय लग जाता है, मगर व्याख्या ने बेहद कम उम्र में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.

homemadhya-pradesh

4 साल की उम्र में टैलेंट का खजाना! भोपाल की इस बेटी का रियलिटी शो में तहलका

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *