Headlines

अमेरिका: 16 साल का लड़का वॉलमार्ट में छुपा मिला, दादा-दादी से थे मतभेद

[ad_1]

Last Updated:

अमेरिका के ओक्लाहोमा में रहने वाला एक 16 साल का बच्चा क्रिस्टोफर अचानक गायब हो गया. 2 फरवरी को उसके दादा-दादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि बच्चा अचानक घर से गायब हो गया है. 4 फरवरी को अचानक ही घर में घुसने…और पढ़ें

घर से भागा लड़का, कई दिनों तक था गायब, पुलिस को ऐसी जगह छुपा मिला!

लड़का घर से भाग गया और कुछ दिनों तक नहीं मिला. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

आपने कई ऐसे मामले सुने होंगे जब बच्चे घर से किसी कारण की वजह से भाग जाते हैं और फिर कभी नहीं मिल पाते. ऐसा ही एक अमेरिकी लड़के ने भी किया. ये लड़का अपने दादा-दादी के घर से भाग निकला और ऐसी जगह जाकर छुपा, जिसके बारे में कोई नहीं सोच सकता. इस वजह से जब वो पुलिस को मिला, तो उनके भी होश उड़ गए.

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के ओक्लाहोमा में रहने वाला एक 16 साल का बच्चा क्रिस्टोफर अचानक गायब हो गया. 2 फरवरी को उसके दादा-दादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि बच्चा अचानक घर से गायब हो गया है. 4 फरवरी को अचानक ही घर में घुसने की कोशिश करता नजर आया. उस वक्त पुलिस घर की छानबीन कर रही थी. परिवार से मिलाने के बाद पुलिस उसे अपने साथ लेती गई. वहां जाकर उसने पुलिस को अपनी पूरी कहानी बताई, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है.

boy ran from house

लड़का वॉलमार्ट में छुपा था. (फोटो: Grove Oklahoma Police Dept)

वॉलमार्ट में रहता था लड़का
लड़के ने बताया कि वो घर से भाग गया था और एक वॉलमार्ट स्टोर में जाकर छुप गया था. आपको बता दें कि वॉलमार्ट एक बड़ी सुपरमार्केट है. वो उस दुकान में डॉग बेड पर सोता था और रात को उसने टॉयलेट पेपर से अपने लिए एक टेंट बना लिया था, जिसके अंदर वो छुप कर रहा करता था. लड़के के दादा-दादी ने इस मामले को ज्यादा मुश्किल इस वजह से बना दिया क्योंकि उन्होंने इसे घरेलु मामला बताते हुए लड़के की तस्वीरें पब्लिक करने से मना कर दिया था.

दादा-दादी से नहीं थे अच्छे संबंध
बच्चे ने बताया कि वो मंगलवार को दादा-दादी के घर को देख रहा था. घर में पुलिस थी इस वजह से वो घर में नहीं आया. जब आखिरी पुलिसवाला जाने लगा, तब वो घर के अंदर घुसने की कोशिश करने लगा, पर उसमें पकड़ा गया. कुछ पड़ोसियों ने बताया कि दादा-दादी लड़के पर काफी अत्याचार करते थे, उसे धूप या बारिश में बाहर ही खड़ा कर देते, इस वजह से शायद वो घर से भागा होगा.

homeajab-gajab

घर से भागा लड़का, कई दिनों तक था गायब, पुलिस को ऐसी जगह छुपा मिला!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *