Headlines

Unique Records: 3 बल्लेबाज… जिन्होंने टेस्ट में बिना चौके- छक्के के जड़े अर्धशतक, 2 भारतीय भी शामिल

[ad_1]

Last Updated:

Unique Records: टी20 क्रिकेट के आने से मैदान में चौकों-छक्कों की खूब बारिश होती है. बल्लेबाज चौकों और छक्कों के जरिए ज्यादा से ज्यादा रन बटोरना चाहता है. लेकिन क्या कोई बल्लेबाज बिना चौकों और छक्कों के अपने अर्…और पढ़ें

3 बल्लेबाज... जिन्होंने टेस्ट में बिना चौके- छक्के के जड़े अर्धशतक

क्रिकेट की दुनिया में 6 ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने बिना चौकों और छक्कों के अर्धशतक जड़े.

नई दिल्ली. मॉडर्न क्रिकेट में अगर बल्लेबाज शतक या अर्धशतक बनाता है तो उसमें चौकों और छक्कों की संख्या देखने को खूब मिलती हैं. टी20 क्रिकेट के आने से बल्लेबाज बाउंड्रीज में ज्यादा डील करते हैं.वह दौड़कर सिंगल और डबल में ज्यादा विश्वास नहीं रखते.लेकिन क्या कभी किसी बैटर ने बिना चौकों और छक्कों के अर्धशतक बनाए हैं.तो इसका जवाब हां में होगा.दुनिया में 6 बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने बिना चौकों और छक्कों की अर्धशतकीय पारी खेली है. मौजूदा समय में ऐसा शायद ही कभी देखने को मिले जब किसी बैटर ने अपनी अर्धशतकीय पारी में चौके और छक्के ना जड़े हों. हम यहां 3 बल्लेबाजों की बात करेंगे जिन्होंने ये यूनिक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.इनमें भारत के दो बल्लेबाज भी शामिल हैं.

इंग्लैंड के स्पिनर रॉबर्ट बॉबी पील (Robert Peel) टेस्‍ट में बिना बाउंड्री के फिफ्टी जड़ने वाले पहले बैटर हैं.पील एक स्पिनर थे लेकिन निचले क्रम में वह अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते थे.उन्होंने 1893-94 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में 53 रन की पारी खेली थी जिसमें कोई चौका और छक्का शामिल नहीं था.पील ने 168 मिनट की बैटिंग की. उन्होंने अपने करियर में 20 टेस्ट खेले जिसमें 16.98 की औसत से कुल 101 वकेट चटकाए जबकि बैटिंग में उनके नाम पर 3 हाफ सेंचुरी दर्ज है.

30 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक… फिर भी टीम में परमानेंट जगह नहीं, दिग्गज ने श्रेयस अय्यर को लेकर जताई हैरानी

फारुख इंजीनियर ने 59 रन की पारी में किया था यह कमाल
विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने 1971 में इंग्लैंड के खिलाफ मिडिल ऑर्डर में उतरकर 111 गेंदों पर 59 रन बनाए थे जिसमें एक भी बाउंड्री नहीं थी.इस मैच को भारत ने 4 विकेट से जीता था.इंजीनियर की बिना बाउंड्री वाली अर्धशतकीय पारी खूब चर्चा में रही थी. इंग्‍लैंड की पहली पारी के 355 रनों का जवाब भारत ने पहली पारी में 284 रन बनाकर दिया था. स्पिनर भगवत चंद्रशेखर की घातक बॉलिंग (6/38) की बदौलत भारतीय टीम ने इंग्‍लैंड की दूसरी पारी को 101 रन पर ढेर कर दी थी. फिर भारत ने जीत के लिए जरूरी 173 रन 6 विकेट खोकर बना लिए थे. फारुख इंजीनियर ने 46 टेस्‍ट में 2611 रन बनाए जिसमें दो शतक शामिल थे.उन्होंने 5 वनडे में 114 रन बनाए.

चेतन चौहान ने 52 रन की पारी में किया था ये कारनामा
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर चेतन चौहान ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ वानखेड़े में 1978 में खेले गए टेस्‍ट में पहली पारी में 219 मिनट तक बल्लेबाजी की.उन्होंने 167 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली थी. जिसमें कोई चौका-छक्‍का नहीं था. इस मैच में कप्‍तान सुनील गावस्कर ने दोहरा शतक जड़ा था. गावस्कर ने 205 रन की पारी खेली थी.

homecricket

3 बल्लेबाज… जिन्होंने टेस्ट में बिना चौके- छक्के के जड़े अर्धशतक

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *