Headlines

82 साल के अमिताभ बच्चन ने लिखा- ‘जाने का समय आ गया’, आधी रात में सोशल मीडिया पर मचा हाहाकार, इमोशनल हुए फैंस

[ad_1]

Last Updated:

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अक्सर रात में फैंस के साथ वो अपने दिल का हाल बया करते हैं. लेकिन शुक्रवार रात उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स परेशान हो गए और कहने लगे-…और पढ़ें

82 साल के अमिताभ बच्चन ने लिखा- 'जाने का समय आ गया', इमोशनल हो गए फैंस

अमिताभ बच्चन का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. पिछले 6 दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव अमिताभ बच्चन 82 साल के हो चुके हैं. जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट लेकर घर में आराम करते हैं उस उम्र में भी वो लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं. पुराने दौर के कुछ चुनिंदा सितारों में बिग बी एक ऐसे एक्टर हैं, जो कितना भी बिजी क्यों न हो, लेकिन सोशल मीडिया के लिए टाइम जरूर निकाल लेते हैं. वो रोजाना ब्लॉग और एक्स पर अपने दिल का हाल जरूर बताते हैं. लेकिन, शुक्रवार को उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने फैंस की बेचैनी को बढ़ा दिया. रात में किया पोस्ट वायरल हुआ और आधी रात में ही सोशल मीडिया पर हाहाकार मच गया.

अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा पोस्ट किया, जिससे फैंस घबरा गए और पूछने लगे कि क्या हुआ. आप ठीक तो हैं न…?

अमिताभ ने पोस्ट में क्या लिखा?
दरअसल, 82 साल के अमिताभ बच्चन ने 7 फरवरी की रात 8.34 बजे पोस्ट किया, ‘जाने का समय आ गया है.’ बस अमिताभ का ये लिखना था कि सोशल मीडिया पर लोगों को उनकी सेहत की चिंता होने लगी.

क्यों किया क्रिप्टिक पोस्ट?
अमिताभ बच्चन ने ये पहली बार कोई क्रिप्टिक पोस्ट नहीं किया. पहले भी अपनी पोस्ट के साथ वो लोगों के बीच हलचल बढ़ा देते हैं. चंद शब्दों के लिए के बाद उन्होंने अपने पोस्ट में इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया कि उन्होंने जाने के बारे में क्या लिखा था या वे किस बारे में बात कर रहे थे. लेकिन इस पोस्ट के बाद फैंस की बेचैनी बढ़ गई है और वो ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर हुआ क्या है?



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *