[ad_1]
Agency:News18 Madhya Pradesh
Last Updated:
Balaghat Viral Video: बालाघाट में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 900 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए. हालांकि, शादी की व्यवस्था तो सही रही, लेकिन खाने की व्यव…और पढ़ें
सामूहिक विवाह बालाघाट
हाइलाइट्स
- बालाघाट में 900 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।
- खाने की व्यवस्था में गड़बड़ी, लोगों में आक्रोश।
- दुल्हनों को 49 हजार रुपए की राशि भेंट की गई।
बालाघाट. बालाघाट में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ. इसमें सभी समुदायों के जिले भर से 900 जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया गया. इस कार्यक्रम में 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए . कार्यक्रम में कुछ व्यवस्था तो ठीक थी, लेकिन खाने को लेकर लोगों में आक्रोश नजर आया. इसमें किसी को चावल नहीं मिला, तो किसी को सब्जी. देखिए लोकल 18 की स्पेशल रिपोर्ट में…
जिले भर से आए 900 जोड़े
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत बालाघाट के उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें सभी समुदायों को 900 जोड़े शामिल हुए. इनके अलग-अलग रीति रिवाजों से विवाह करवाएं गए. इनमें हिंदू, बौद्ध, आदिवासी और मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल थे. ऐसा पहली बार हुआ है कि जब जिले के सभी जनपदों, नगर पालिका और नगर परिषद से जोड़ों का रजिस्ट्रेशन करवाया गया था. इसमें 900 जोड़े शामिल हुए.
दुल्हनों की मिलेंगे 49 हजार रुपए
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत शासन की ओर से दुल्हनों को 49 हजार रुपए की राशि भेंट की जाती है. ये राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की मदद से सीधे उनके खाते में आते हैं.
कार्यक्रम की मेजबानी बालाघाट नगर पालिका ने की
इस कार्यक्रम की मेजबानी नगरपालिका बालाघाट ने की थी. इस कार्यक्रम के लिए 1.2 लाख वर्ग फीट का विशाल मंडप बनाया गया. वहीं, खाने के लिए 25 हजार वर्ग फीट के मंडप में व्यवस्था की गई. वहीं, इस कार्यक्रम में बारात भी निकाली गई. इसमें दूल्हे के परिजन और जनप्रतिनिधि भी नाचते हुए नजर आए. इसमें अलग-अलग विभागों ने कार्यक्रम की जिम्मेदारियां संभाली थी.
किसी को चावल नहीं मिला तो किसी को सब्जी
इस विशाल कार्यक्रम में 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए. विवाह कार्यक्रम ठीक तरह से संपन्न हुआ. लेकिन जब खाने की बारी आई, तो व्यवस्था बिखरी हुई दिखाई दी. दरअसल, खाने के लिए लोगों को घंटों तक लाइन में लगना पड़ा. वहीं, कुछ लोग बिना खाए ही लौट गए. खाने के पंडाल में कुछ लोगों को सिर्फ सब्जी मिली, तो कुछ लोगों को सिर्फ चावल. वहीं, जिम्मेदार अधिकारी इस पर गोलमोल जवाब दे रहे थे.
Balaghat,Madhya Pradesh
February 08, 2025, 10:50 IST
[ad_2]
Source link