Headlines

IND vs ENG: दूसरे वनडे से पहले भारत के 3 खिलाड़ी भगवान की शरण में पहुंचे, कहा- दर्शन करके बहुत…

[ad_1]

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों ने शनिवार को पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया और भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया.

IND vs ENG: दूसरे वनडे से पहले भारत के 3 खिलाड़ी भगवान की शरण में पहुंचे

दूसरे वनडे से पहले भारत के 3 खिलाड़ी भगवान की शरण में पहुंचे.

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ कटक के बाराबती स्टेडियम में रविवार को होने वाले दूसरे वनडे क्रिकेट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों ने शनिवार को पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया और भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया. वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दर्शन किए.

इन तीनों खिलाड़ियों वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह-सुबह जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए। पुलिस ने कहा कि खिलाड़ियों ने सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में दर्शन किये. वाशिंगटन सुंदर ने बाद में कहा, ‘‘दर्शन करके बहुत अच्छा लग रहा है.” पुलिस ने भुवनेश्वर और कटक के बीच खिलाड़ियों की आवाजाही के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है.

भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज की शुरुआत शानदार तरीके से की और पहले मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की. नागपुर में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम ने चार विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. देखना होगा कि दोनों में से कौन सी टीम दूसरे वनडे में बाजी मारती है.

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

homecricket

IND vs ENG: दूसरे वनडे से पहले भारत के 3 खिलाड़ी भगवान की शरण में पहुंचे

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *