[ad_1]
Last Updated:
पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से रुकी एक अमेरिकी अमेरिकी महिला 19 साल के प्रेमी से शादी करने आई थी. प्रेमी के परिवार ने शादी से इनकार किया तो उसने वापस जाने से इनकार कर हंगामा मचाया. और वापस जाने से इनकार कर दिया…और पढ़ें
प्रेमिका को जब पाकिस्तान आकर निराशा मिली तो उसने हंगामा मचाया जिससे मामला सुर्खियों में आया था. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हाइलाइट्स
- अमेरिकी महिला का पाकिस्तानी प्रेमी से शादी का सपना टूटा
- लड़के के परिवार ने शादी करवानेे से किया इनकार
- महिला मानसिक रोगी, करांची के अस्पताल में भर्ती
कहते हैं प्यार सरहदें नहीं देखता. दुनिया में कई लोग आज कल विदेश में अपने प्रेमी या प्रेमिका से शादी करने के लिए देश छोड़ देते हैं. इंटरनेट के दौर में ऐसा कुछ ज्यादा होने लगा है. लेकिन क्या हरएक को उसकी मंजिल मिलती हैं? कई बार रिश्ते कुछ ज्यादा ही बेमेल होते दिखते हैं तो चर्चा का विषय बन जाते हैं. लेकिन एक मामले का हर हाल में चर्चित होना तय था. कारण? एक 33 साल की अमेरिकी गैर श्वेत महिला 19 साल के पाकिस्तानी लड़के से शादी करने के लिए पाकिस्तान आई थी. उसे यहां आने के बाद निराशा हाथ लगी, हंगामा भी हुआ. लेकिन कहानी यहीं नहीं रुकी, उसमें कुछ नए ट्विस्ट आए और आखिर में वह अब मेंटल हॉस्पिटल में पहुंच गई है.
क्या था मामला?
32 साल की अमेरिकी महिला ओनिजा एंड्रयू रॉबिन्सन को इंटरनेट पर 19 साल के पाकिस्तानी निदाल अहमद मेनन से प्यार हो गया था. प्यार आलम ये हुआ कि रॉबिनसन न्यूयॉर्क से उड़ कर अपने ऑनलाइन बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए पाकिस्तान के करांची जा पहुंची. जब अक्टूबर 2024 में वे करांची पहुंची तो मेमन के परिवार ने शादी करवाने से इनकार कर दिया. आरोप यह भी लगा कि रॉबिन्सन ने मेनन को धोखा दिया और चेहरे पर फिल्टर लगाकर यह जताया कि वे गैर श्वेत नहीं बल्कि ब्लोंड अमेरिकी हैं.
मामला हो गया इंटरनेशनल
रॉबिनसन ने मेमन के बंद घर के बाहर ही हड़ताल कर ली. पाकिस्तानी एक्टिविस्ट और यूट्यूबर जफर अब्बास ने मामला सोशल मीडिया पर डाला जिससे हंगामा मच गया. यहां तक कि सिंध प्रांत के गर्वनर कामरान खान तेसौरी को दखल देना पज़ा और उन्होंने अपनी ओर से रॉबिनसन को अमेरिका के लिए वापसी की टिकट की पेशकश कर दी.
[ad_2]
Source link