[ad_1]
Last Updated:
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ और हिमेश रेशमिया की ‘बैडएस रवि कुमार’ 7 फरवरी को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. इस बॉक्स ऑफिस क्लैश में आमिर अपने बेटे को अकेला नहीं छोड़ रहे हैं, बल्कि वह …और पढ़ें
आमिर खान का कैमियो…(फोटो साभार- instagram)
हाइलाइट्स
- आमिर खान का ‘लवयापा’ में कैमियो है.
- ‘लवयापा’ और ‘बैडएस रवि कुमार’ 7 फरवरी को रिलीज होंगी.
- टिकट प्राइज 99-150 रुपये तक हैं.
नई दिल्ली : 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. पहली है आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ और दूसरी है हिमेश रेशमिया की ‘बैडएस रवि कुमार.’ दोनों फिल्में पूरी तरह से तैयार हैं और इनकी रिलीज से पहले 7 से 9 फरवरी तक टिकट प्राइज को कम कर दिया गया है, जो 99 रुपये से 150 रुपये तक हैं.
‘लवयापा’ ने अपने फैन्स को एक नहीं, बल्कि डबल सरप्राइज दिया है. फिल्म में एक खास बात सामने आई है कि इस फिल्म में जुनैद खान के पिता आमिर खान का कैमियो होगा. फिल्म के डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने बॉलीवुड हंगामा को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि आमिर खान फिल्म में केवल दो शॉट्स के लिए हैं, लेकिन उनका आना फिल्म को और भी दिलचस्प बना देता है.
हिमेश रेशमिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं
हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ के ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इसके गाने भी यूट्यूब पर खूब देखे जा रहे हैं. लेकिन, जब दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होती हैं, तो क्लैश का असर होता ही है. खासकर जब सामने आमिर खान जैसा स्टार हो. भले ही आमिर का कैमियो फिल्म में सिर्फ दो शॉट्स के लिए हो, लेकिन उनका प्रमोशन और बेटे के लिए उनका सपोर्ट ‘बैडएस रवि कुमार’ के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है.
अद्वैत चंदन का बयान
‘लवयापा’ के डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने इस क्लैश पर कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. उनका कहना है कि फिल्में ज्यादा से ज्यादा सफल होनी चाहिए, ताकि लोग थिएटर में जाएं. अगर ‘बैडएस रवि कुमार’ अच्छा परफॉर्म करती है, तो उन्हें भी फायदा होगा. वो मानते हैं कि ज्यादा फिल्मों का सफल होना ही सिनेमा इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद है.
आमिर खान की वापसी
आमिर खान की फुल-फ्लैज्ड फिल्म की भी लंबे समय से चर्चा हो रही है. उन्होंने आखिरी बार ‘लाल सिंह चड्ढा’ में काम किया था, जिसके बाद उनके फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे. इस साल वो अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के साथ पर्दे पर वापसी करेंगे. वहीं, फिलहाल वह बेटे जुनैद की फिल्म ‘लवयापा’ में कैमियो करते नजर आएंगे, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर है.
Mumbai,Maharashtra
February 05, 2025, 10:49 IST
[ad_2]
Source link