Headlines

केटी क्लिनेफेल्टर ने नानी की वेडिंग ड्रेस को मॉडर्न लुक दिया, हुई ट्रोल

[ad_1]

Last Updated:

केटी क्लिनेफेल्टर ब्रूडर शिकागो में रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 28 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनकी नानी की शादी 1948 में हुई थी. उस वक्त उन्होंने जो वेडिंग गाउन पहना था, उसे सहेजकर रखा था. नानी के ही गाउन क…और पढ़ें

विरासत में मिली नानी की 77 साल पुरानी वेडिंग ड्रेस, नातिन ने दिया मॉडर्न लुक!

लड़की ने नानी की वेडिंग ड्रेस को अलग रूप दे दिया जो लोगों को नहीं पसंद आया. (फोटो: Instagram/katieklinefelter)

हाइलाइट्स

  • केटी ने नानी की वेडिंग ड्रेस को मॉडर्न लुक दिया
  • लोगों ने केटी को ड्रेस बदलने पर ट्रोल किया
  • वीडियो को 30 लाख व्यूज और कई कमेंट्स मिले

बड़े-बुजुर्ग जितना अपने बेटे-बेटियों से नहीं घुले-मिले रहते हैं, उससे कहीं ज्यादा वो अपने नाती-पोतों के नजदीक आ जाते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनके होने तक वो बूढ़े हो जाते हैं, इस वजह से उन्हें अपने नाती-पोतों में अपना बचपन नजर आता है. बस इसी प्यार में वो अपने ग्रैंडपैरेंट्स को अपनी सबसे खास चीजें भी भेंट कर देते हैं, जो उन्हें उनके माता-पिता से मिली होती है. ये बच्चों की जिम्मेदारी होती है कि वो अपने दादा-दादी, या नाना-नानी द्वारा दी गई चीजों को सहेजकर रखें, क्योंकि वो सिर्फ सामान नहीं, उनकी यादें भी होती हैं. पर एक लड़की ने ऐसा नहीं किया. उसे उसकी नानी ने अपनी वेडिंग ड्रेस भेंट कर दी, पर उसने ड्रेस (Girl rework 1948 marriage ceremony gown) को मॉडर्न लुक देने के चक्कर में ऐसा बना दिया कि लोग उसे ट्रोल करने लगे और कहने लगे कि उसने ड्रेस का कबाड़ा कर दिया!

केटी क्लिनेफेल्टर ब्रूडर (Katie Klinefelter Bruder) शिकागो में रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 28 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनकी नानी की शादी 1948 में हुई थी. उस वक्त उन्होंने जो वेडिंग गाउन पहना था, उसे सहेजकर रखा था. उसी गाउन को केटी की दो मौसियों ने भी अपनी शादी में पहना था. 1988 में आखिरी बार उसे पहना गया था. जब केटी की शादी होने वाली थी, तो उन्होंने तय किया कि वो भी उसी गाउन को पहनेंगी.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *