[ad_1]
Last Updated:
SA20 Final में बीती रात एमआई केप टाउन ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप पर 76 रन की जीत के साथ खिताब अपने नाम किया। एमआई के लिए ट्रेंट बोल्ट प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
SA20: सनराइजर्स ईस्टर्न केप लगातार तीसरी बार फाइनल जीतने से चूक गई
सनराइजर्स ईस्टर्न केप लगातार तीसरी बार SA20 की चैंपियन बनने से चूक गई। फाइनल में राशिद खान की कप्तानी वाली एमआई केप टाउन ने एडेन मार्कराम की सनराइजर्स ईस्टर्न केप को हराते हुए वांडरर्स का मैदान मार लिया। इस तरह मालकिन काव्या मारन का अपनी टीम सनराइजर्स को लगातार तीसरी बार ताज पहनते देखने का सपना भी टूट गया।
76 रन से जीती एमआई
एमआई केप टाउन ने खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 181 रन बनाए। एस्टरहुइजन ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए तो डेवाल्ड ब्रेविस के बल्ले से 18 गेंद में 38 रन की पारी निकली। जवाब में सनराइजर्स ईस्टर्न केप सिर्फ 105 रन पर ही सिमट गई। 25 गेंद में 30 रन बनाने वाले टॉम एबेल सबसे सफल बल्लेबाज रहे।
रबाडा और बोल्ट की घातक गेंदबाजी
बल्लेबाजों के स्कोरबोर्ड पर 181 रन टांगने के बाद एमआई के गेंदबाजों ने भी कहर ढाया। कागिसो रबाडा ने 25 रन देकर चार विकेट लिए तो प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए ट्रेंट बोल्ट ने सिर्फ नौ रन खर्च करते हुए दो बड़े शिकार किए।
फाइनल में नजर आया ब्रेविस शो
लगातार अंतराल में विकेट गंवाने के बावजूद एमआई केप टाउन ने अटैक जारी रखा। बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस छठे नंबर पर उतरे, जिन्होंने चार लंबे-लंबे छक्के उड़ाए। 18 गेंद में 38 रन की पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 211.11 का रहा। 21 वर्षीय ब्रेविस ने इस सीजन में एकबार फिर साबित किया कि क्यों उन्हें लंबी रेस का घोड़ा माना जा रहा है।
New Delhi,Delhi
February 09, 2025, 07:15 IST
[ad_2]
Source link