[ad_1]
Last Updated:
सलमान खान ने मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक पर बात की. उन्होंने अरहान को रिलेशनशिप एडवाइस दी और परिवार की अहमियत बताई. सलमान ने कहा कि आगे चलकर अरहान की भी अपनी फैमिली और यूनिट होगी.
सलमान खान ने मलाइका-अरबाज के तलाक पर बात की.
हाइलाइट्स
- सलमान ने अरहान को रिलेशनशिप एडवाइस दी.
- अरबाज और मलाइका ने 2017 में तलाक लिया.
- सलमान ने फैमिली की अहमियत पर जोर दिया.
मुंबई. सलमान खान ने अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के तलाक और रिलेशनशिप पर भांजे अरहान खान से बात की. अरहान ने अपने दोस्तों देव रैयानी और आरुष शर्मा के साथ मिलकर ‘डंब बिरयानी’ नाम का पॉडकास्ट शुरू किया है. शो का पहला एपिसोड सलमान के साथ शुरू हुआ. सलमान ने पॉडकास्ट में अपने भतीजे, मलाइका और अरबाज खान के बेटे अरहान खान के साथ बेहद खुलकर बातचीत की. दोनों ने मिलकर ने कई टॉपिक पर बात की. सलमान ने अरहान और उनके दोस्तों को रिलेशनशिप भी एडवाइस दी.
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने शादी के 20 साल बाद साल 2017 में तलाक लिया था. इसका अरहान पर क्या असर पड़ा? सलमान इस बारे में अरहान से कहा, “आप कई उतार-चढ़ाव से गुजरे हो. अपने माता-पिता के डिवोर्स के बाद, आपको खुद ही आगे बढ़ना होगा. एक दिन, आपकी अपनी फैमिली और यूनिट होगी. इसलिए आपको अपना खुद का परिवार बनाने के लिए इस पर काम करना होगा.”
सलमान खान ने आगे कहा, “फैमिली के साथ लंच और डिनर करने का कल्चर हमेशा होना चाहिए, और हमेशा फैमिली का एक मुखिया होना चाहिए, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए.” सलमान ने कहा कि भले ही दो लोगों ने एक साथ कितना भी समय बिताया हो, अगर उन्हें लगता है कि उनके साथ गलत हुआ है तो उन्हें छोड़ने की ताकत होनी चाहिए.
सलमान खान ने कहा कि अगर किसी शख्स ने आपको धोखा दिया है, तो उसे 30 सेकंड से भी कम समय में आगे बढ़ जाना चाहिए. बता दें, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को एक कॉफी विज्ञापन की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया था. दोनों ने 1998 में शादी की. साल 2002 में अरहान खान का जन्म हुआ. साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया. फिर भी, दोनों ने मिलकर बेटे अरहान का ध्यान रखा. दोनों को-पेरेंट बन बेटे का ध्यान रख रहे हैं.
Mumbai,Maharashtra
February 09, 2025, 08:43 IST
[ad_2]
Source link