Headlines

लड़की ने खाया केक का टुकड़ा, मुंह में जाते ही हुई गड़बड़, फेंकने ही वाली थी कि मिला ‘सरप्राइज़’!

[ad_1]

Last Updated:

अपने प्रेमी के साथ बैठी हुई लड़की को शायद तेज़ भूख लगी थी, इसीलिए उसने अपने सामने आए केक की एक बाइट में कुछ ऐसा खा लिया, जो खाने के लिए था भी नहीं. चलिए आपको बताते हैं ये दिलचस्प वाक्या.

लड़की ने खाया केक का टुकड़ा, मुंह में जाते ही हुई गड़बड़, फिर मिला सरप्राइज़!

केक में रखी रिंग भी खा गई लड़की.

कई बार हमारे साथ ऐसा हो जाता है, जिसकी कल्पना भी नहीं हो. कभी तो ये किसी अपने की तरफ से की गई प्लानिंग होती है तो कभी ये यूं ही हो जाता है. अगर इसके बारे में बिल्कुल भी पता न हो तो मामला कुछ इस तरह बिगड़ सकता है, जैसा कि पड़ोसी देश चीन में एक लड़की के साथ हुआ. वो गई तो थी रेस्टोरेंट में कुछ खाने के लिए लेकिन उसके साथ जो हुआ, वो उसके लिए शॉकिंग था.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक प्रेमी के साथ बैठी हुई लड़की को शायद तेज़ भूख लगी थी, इसीलिए उसने अपने सामने आए केक की एक बाइट में कुछ ऐसा खा लिया, जो खाने के लिए था भी नहीं. चलिए आपको बताते हैं ये दिलचस्प वाक्या, जिसे सुनकर आप भी रोमांचित हो जाएंगे.

केक के अंदर थी रिंग, प्रेमिका ने खा ली
ये मामला चीन के सिचुआन प्रांत का है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लियु नाम की एक लड़की ने खुद ही बताया कि वो एक दिन घर पर लौटी तो बहुत भूखी थी. उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसके लिए तारो और मीट फ्लॉस केक बनाया था. उसने इसकी एक बाइट ली और इसे चबा रही थी, तभी उसे कुछ कड़ा सा महसूस हुआ और उसने तुरंत ही इसे थूक दिया. लियु को पहले लगा कि केक खराब था और उसे तुरंत बेकरी में बात करनी चाहिए. हालांकि उसे ब्वॉयफ्रेंड ने इसे धोया और लियु को दिखाया कि ये एक रिंग भी हो सकती थी, जिससे तुम्हें प्रपोज़ किया गया हो. पहले तो लियु को ये मज़ाक लगा लेकिन बाद में उसे एहसास हुआ कि वाकई ये सोने की अंगूठी थी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना
जब इस घटना का वीडियो चीन की सोशल मीडिया पर देखा गया, तो लोगों ने खूब मज़े लिए. हालांकि इतने के बाद भी प्रपोज़ल रुका नहीं और प्रेमी ने लियु को प्रपोज़ किया, जिसका जवाब उसने हां में दिया. लियु बताती हैं कि ये प्रपोज़ल उन्हें ज़िंदगीभर याद रहेगा. लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लड़की के दांत चीता से कम नहीं हैं. कुछ यूज़र्स ने लिखा कि ये बुढ़ापे तक याद रहने वाला प्रपोज़ल है, जिस पर हंसा जा सकता है.

homeajab-gajab

लड़की ने खाया केक का टुकड़ा, मुंह में जाते ही हुई गड़बड़, फिर मिला सरप्राइज़!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *