Headlines

दिल्ली में बीजेपी की बंपर जीत पर कंगना रनौत का आया रिएक्शन, पीएम मोदी की फोटो शेयर कर बोल गईं ये बात

[ad_1]

Last Updated:

कंगना रनौत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर शेयर कर बधाई दी. इससे पहले अनुपम खेर और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी अरविंद केजरीवाल की हार पर प्रतिक्रिया दी.

दिल्ली में बीजेपी की बंपर जीत पर कंगना का आया रिएक्शन, इस अंदाज में दी बधाई

कंगना रनौत ने दिल्ली में बीजेपी की जीत पर क्या कहा (Insta@kanganaranaut)

हाइलाइट्स

  • कंगना ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत पर बधाई दी
  • अनुपम खेर ने केजरीवाल की हार पर प्रतिक्रिया दी
  • विवेक रंजन ने भी केजरीवाल पर कटाक्ष किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा क्षेत्र मंडी की सांसद कंगना रनौत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बंपर जीत पर रिएक्ट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर शेयर कर बधाई दी है. मालूम हो, पिछले कुछ समय पहले वह इमरजेंसी फिल्म में नजर आई थीं. हालांकि ये फिल्म सफल नहीं हो पाई थी.

इंस्टाग्राम के स्टोरीज पर कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ” बधाई दिल्ली.” इससे पहले अनुपम खेर ने भी भाजपा को बधाई दी थी और आप पर निशाना साधा था.

सेलेब्स ने दी बधाई

Kangana Ranaut Congratulates BJP

कंगना रनौत ने दिल्ली में बीजेपी की जीत दी प्रतिक्रिया (InstaStory@kanganaranaut)

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कंगना रनौत से पहले अनुपम खेर, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी प्रतिक्रिया दी थी. खेर और अग्निहोत्री ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर कटाक्ष भी किया.

हार की वजह क्या बताया
एक्स हैंडल पर केजरीवाल की एक तस्वीर शेयर करते हुए अनुपम खेर ने केजरीवाल की हार का कनेक्शन कश्मीर पंडितों से जोड़ा और उनकी हार की वजह आह से उपजे श्राप को बताया. केजरीवाल की हार पर अभिनेता अनुपम खेर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब किसी की पीड़ा का मजाक उड़ाया जाता है, तो उसकी आह एक श्राप का रूप धर लेती है.

अनुपम खेर ने क्या कहा था
अभिनेता अनुपम खेर ने अरविंद केजरीवाल की एक पुरानी तस्वीर को एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, “वैसे तो किसी को भी पीड़ा पहुंचाना ठीक नहीं, लेकिन जिनके साथ गहरा अन्याय हुआ हो! उन पर हंसना, उनकी पीड़ा का मजाक उड़ाना, उनकी आत्मा को दुःख पहुंचाना, ये इंसानियत की सभी हदों को पार करना होता है और फिर उस दुखी आत्मा से ना चाहते हुए भी एक ‘आह’ निकलती है और वही आह आगे जाकर एक ‘श्राप’ का रूप धारण कर लेती है.”

वहीं, विवेक रंजन ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “हर सवाल का जवाब यहीं होगा. हर हिसाब-किताब यहीं होगा.” विवेक रंजन ने दिल्ली विधानसभा की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें अरविंद केजरीवाल खड़े दिखाई दिए.

दिल्ली की राजनीति
नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा है. वह नई दिल्ली सीट से 4089 वोटों से हार चुके हैं. यहां से भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश सिंह वर्मा ने जीत हासिल की.

इनपुट: एजेंसी

homeentertainment

दिल्ली में बीजेपी की बंपर जीत पर कंगना का आया रिएक्शन, इस अंदाज में दी बधाई

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *