Headlines

IND vs ENG: 300 रन बनाकर हारने का भारत का दाग आखिरकार धुल गया, रोहित शर्मा ने बचाई लाज

[ad_1]

Last Updated:

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में हराकर सिर्फ सीरीज अपने नाम नहीं की. इस मैच ने भारत पर लगा वह दाग भी धुल दिया है, जो कोई भी टीम अपने नाम नहीं चाहेगी.

300 रन बनाकर हारने का भारत का दाग आखिरकार धुल गया, रोहित शर्मा ने बचाई लाज

ND vs ENG ODI: भारत ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हराया.

हाइलाइट्स

  • भारत ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हराया.
  • इंग्लैंड की टीम कटक में 304 रन बनाकर भी हारी.
  • रोहित शर्मा ने भारत के लिए 119 रन की पारी खेली.

नई दिल्ली. भारत ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में हराकर सिर्फ सीरीज अपने नाम नहीं की. इस मैच ने भारत पर लगा वह दाग भी धुल दिया है, जो कोई भी टीम अपने नाम नहीं चाहेगी. यह दाग है 300 रन बनाकर सबसे ज्यादा मैच हारने का. कटक वनडे से पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड भारत और इंग्लैंड दोनों के ही नाम था. इंग्लैंड की हार के बाद अब यह रिकॉर्ड अब सिर्फ अंग्रेजों के नाम रह गया है.

इंग्लैंड ने कटक में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 49.5 ओवर में अपने सारे विकेट गंवाकर 304 रन बनाए. उसकी ओर से जो रूट ने सबसे अधिक 69 रन बनाए. बेन डकेट (65) ने भी अर्धशतक लगाया. भारत की ओर से सबसे अधिक 3 विकेट रवींद्र जडेजा ने लिए. मोहम्मद शमी, हर्षित राणा, हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट अपने नाम किए. यह वरुण चक्रवर्ती का पहला वनडे मैच भी था.

भारत ने इंग्लैंड द्वारा दिया गया टारगेट 33 गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया. भारत ने 44.3 ओवर में 6 विकेट पर 308 रन बनाकर जीत दर्ज की. यह 28वां मौका था जब इंग्लैंड की टीम 300 या इससे ज्यादा रन बनाकर भी हार गई, जो विश्व रिकॉर्ड है. इस मैच से पहले इंग्लैंड और भारत की टीमें 27-27 हार के साथ बराबरी पर थीं.

भारत को जीत दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका कप्तान रोहित शर्मा की रही. उन्होंने 90 गेंद में 119 रन बनाए. रोहित शर्मा का यह 32वां वनडे शतक है. भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल ने भी 60 रन की बेहतरीन पारी खेली. यह उनका 15वां अर्धशतक है. श्रेयस अय्यर ने 44 और अक्षर पटेल ने 41 रन बनाकर भारत की जीत में अपना योगदान दिया. हालांकि, विराट कोहली के लिए यह मैच अच्छा नहीं रहा. वे सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए.

homecricket

300 रन बनाकर हारने का भारत का दाग आखिरकार धुल गया, रोहित शर्मा ने बचाई लाज

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *