Headlines

सरस्वती पूजा पर टीचर ने लगाए जोरदार ठुमके, ‘मुझे नौ लखा मंगवा दे रे’ पर खूब बजी सीटी, Viral Video से हड़कंप

[ad_1]

Agency:News18 Madhya Pradesh

Last Updated:

Satna Teacher Dance Viral Video: मध्य प्रदेश के सतना से सरकारी शिक्षिका के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें शिक्षिका ठुमके लगा रही हैं, वहीं छात्र सीटी बजा रहे हैं. अब वीडियो को लेकर शिक्षा विभाग में हड़कंप…और पढ़ें

X

सतना

सतना के स्कूल में डांस करती टीचर का वायरल वीडियो.

हाइलाइट्स

  • सतना की शिक्षिका का डांस वीडियो वायरल
  • शिक्षा विभाग ने शिक्षिका को नोटिस जारी किया
  • शिक्षिका पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के आसार

सतना: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई Video Viral होता रहता है, जो कभी किसी को मशहूर कर देता है तो कभी मुसीबत में डाल देता है. इस बार सतना के कोलगवां स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय की एक शिक्षिका का Dance Video चर्चा का विषय है. फिल्मी गाने “मुझे नौलखा मंगा दे ओ सैयां दीवाने” पर जमकर ठुमके लगाती शिक्षिका का वीडियो वायरल हो गया.

सरस्वती पूजन के दौरान लगाए ठुमके
घटना स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम में सरस्वती पूजा समारोह के दौरान की है. इस धार्मिक कार्यक्रम के बाद शिक्षिका पूजा मिश्रा ने अचानक फिल्मी गाने पर नृत्य करना शुरू कर दिया. स्कूल परिसर में बच्चों और अन्य शिक्षकों की मौजूदगी में हुआ यह डांस अब विवाद का कारण बन गया है.

डांस के दौरान सीटियां-तालियां बजीं
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षिका पूजा मिश्रा झूम-झूम कर डांस कर रही हैं. वहीं, कार्यक्रम में मौजूद कुछ शिक्षक और छात्र सीटियां और तालियां बजाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया.

शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान, नोटिस
वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की जमकर आलोचना हो रही है. लोकल 18 से बातचीत में जिला शिक्षा अधिकारी टीपी सिंह ने कहा कि वार्षिक कार्यक्रम में इस तरह के कार्य से गलत संदेश जाता है. डीपीसी को मामले की जानकारी देकर समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.  इसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक रजनीश कुमार त्रिपाठी और शिक्षिका पूजा मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में कहा गया कि गाने के बोल और नृत्य विद्यालय की शैक्षणिक गरिमा और शिक्षकीय मर्यादा के विपरीत हैं. यह आचरण अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है और बच्चों के मानसिक स्तर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है.

शिक्षिका पर हो सकती है कार्रवाई 
शिक्षिका के इस व्यवहार को लेकर शिक्षा विभाग अब सख्त नजर आ रहा है. विभागीय सूत्रों के मुताबिक, अगर शिक्षिका द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है. इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि स्कूलों में शिक्षकों की मर्यादा और अनुशासन को किस तरह बनाए रखा जाए.

homeajab-gajab

Viral Video: सरस्वती पूजा पर टीचर ने लगाए जोरदार ठुमके, खूब बजी सीटियां

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *