[ad_1]
Last Updated:
ऋतिक रोशन की फिल्म कहो न प्यार है तो 25 साल पूरे हो गए हैं और इसके गानों को भी काफी पसंद किया जाता है. इस फिल्म के ‘एक पल का जीना’ को करने से ऋतिक झिझक रहे थे और इसका खुलासा हाल ही में लकी अली ने किया है.
‘कहो न प्यार’ को पूरे हुए 25 साल
हाइलाइट्स
- ऋतिक रोसन इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म ‘कहो न प्यार है’ को लेकर चर्चा में हैं
- फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि गानों को भी काफी पसंद किया जाता है
- लेकिन इस फिल्म एक गाने को ऋतिक रोशन करने से झिझक रहे थे और वही हिट हुआ
नई दिल्लीः ऋतिक रोशन की पहली फिल्म कहो ना प्यार है को हाल ही में रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं. फिल्म के गाने आज भी पसंद किए जाते हैं, खासकर एक पल का जीना. इस गाने को लोग अक्सर लॉन्ग ड्राइव या फिर नाइट में सुनना ज्यादा पसंद करते हैं, चूंकि ये सुकून देने वाला गाना है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनेता पहले इस गाने को करने से झिझक रहे थे और जब ये रिकॉर्ड हुआ तो उन्हें खुद भी यकीन नहीं हुआ कि लोगों ने इसे इतना प्यार दिया. हाल ही में हिट ट्रैक गाने वाले सिंगर लकी अली ने बताया कि ऋतिक शुरू में इसे गाने में झिझक रहे थे.
लकी अली हाल ही में कथाकार इंटरनेशनल स्टोरीटेलर्स फेस्टिवल के 18वें एडिशन में शामिल हुए. इस दौरान लकी अली ने कहो ना प्यार है से एक पल का जीना के रिकॉर्डिंग सेशन को याद किया. उन्होंने गाने के एक खास बोल का जिक्र किया और ऋतिक से इसे स्क्रीन पर गाने के बारे में पूछा और साथ ही यह सुझाव देते हुए कि यह दर्शकों को मनोरंजक लग सकता है. लकी अली ने आगे बताया कि ऋतिक रोशन ने अपने पिता राकेश रोशन से गाने को लेकर अपनी झिझक को शेयर किया जो कि फिल्म के निर्देशक हैं. अभिनेता ने अपने पिता से कहा कि वो स्क्रीन पर एक खास शब्द नहीं गाना चाहते. हंसते हुए लकी ने याद किया कि कैसे राकेश रोशन ने उनसे मजाक में पूछा था कि वो अपने बेटे को क्या सिखा रहे हैं.
कहो ना प्यार है को ऋतिक रोशन के जन्मदिन के दौरान 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया था. यह फिल्म अमीषा पटेल की पहली फिल्म भी थी और इसमें अनुपम खेर, दलीप ताहिल और फरीदा जलाल जैसे कलाकार थे. पिछले माह जैसे ही ये गाना दोबारा रिलीज हुआ तो ऋतिक रोशन के फैंस 25 साल पहले की फिल्म को याद करके पुरानी यादों में खो गए. एक माह में गाने को 78 लाख से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देखा है. जबकि 7 साल पहले सारेगामापा म्यूजिक पर रिलीज हुए इस गाने को 2.6 करोड़ लोग देख चुके हैं. बता दें कि एक पल का जीना के अलावा, लकी अली ने ना तुम जानो ना हम, आहिस्ता आहिस्ता, हैरात और कई अन्य लोकप्रिय गाने गाए हैं.
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
February 09, 2025, 15:30 IST
[ad_2]
Source link