[ad_1]
Last Updated:
कोलंबिया के मैडेलिन में एक चिकन शॉप पर जो नज़ारा दिखाई दिया, वो बेहद अजीब था. यहां दो महिलाएं आपस में सिर्फ चिकन के एक कुरकुरे टुकड़े को लेकर भिड़ गईं. दिलचस्प ये था कि कोई उन्हें छुड़ाने भी नहीं आया.
चिकन के पीस पर मार करने लगीं महिलाएं.
हर किसी को खाना-पीना पसंद होता है लेकिन अगर कोई चीज़ न मिले, तो बवाल मचा देने का टैलेंट कुछ ही लोगों में होता है. पसंदीदा चीज़ नहीं मिले तो घर पर हंगामा करना तो फिर भी चल जाता है लेकिन किसी रेस्टोरेंट में बवाल कर देना, हर किसी के बस की बात नहीं है. हाल ही में एक ऐसी ही लड़ाई वायरल हो रही है, जिसमें दो महिलाएं सिर्फ चिकन के टुकड़े को लेकर एक-दूसरे से भिड़ गईं.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबिया के मैडेलिन में एक चिकन शॉप पर जो नज़ारा दिखाई दिया, वो बेहद अजीब था. यहां दो महिलाएं आपस में सिर्फ चिकन के एक कुरकुरे टुकड़े को लेकर भिड़ गईं. दिलचस्प ये था कि कोई उन्हें छुड़ाने भी नहीं आया. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें छाई हुई हैं, जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ हंने को भी मजबूर कर रही हैं.
चिकन के टुकड़े पर बुरी तरह भिड़ीं महिलाएं
मोंटेरिया नाम की जगह पर मौजूद फूड शॉप में ये अजीबोगरीब नज़ारा दिखाई दिया. यहां पर दो महिलाएं चिकन के एक फ्राइड पीस पर झगड़ा करने लगीं. एक महिला का आरोप था कि दूसरी ने उसके हाथों से चिकन का लेग पीस छीन लिया, इसके बाद दोनों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया. वो ये पीस अपने ब्वॉयफ्रेंड को देना चाहती थी. हालांकि दूसरी महिला ने इसे देने से मना कर दिया और दोनों के बीच लड़ाई लात-घूंसे तक पहुंच गई. दोनों ने एक दूसरे के न सिर्फ बाल पकड़कर खींचे बल्कि वहीं पटक भी दिया. मज़े की बात ये थी कि पूरे रेस्टोरेंट में कोई भी उन्हें रोक नहीं रहा था.
काली टीशर्ट वाले ने लिए मज़े
घटना की वायरल हो रही तस्वीरों में से काली टीशर्ट वाले एक शख्स पर लोगों का ध्यान चला गया, जो इस पूरी लड़ाई को चिकन खाते हुए मज़े से देख रहा था, जब तक कि उसकी टेबल पर भी लात नहीं पड़ गई. इस पर लोगों के दिलचस्प रिएक्शन आए. एक यूज़र ने लिखा- ‘रेस्टोरेंट कहेगा हमारा चिकन इतना स्वादिष्ट है कि लोग हर टुकड़े के लिए भिड़ जाते हैं.’ वहीं कुछ यूज़र्स ने कहा कि ये फैमिली के साख जाने वाली सही जगह है.
February 10, 2025, 11:36 IST
[ad_2]
Source link