[ad_1]
Last Updated:
Amitabh Bachchan Property: अमिताभ बच्चन के पास कुल 1600 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है. इसके बंटवारे को लेकर लंबे समय से चर्चा रही है.पिछले साल उन्होंने बेटी श्वेता के नाम प्रतिक्षा बंगला कर दिया था. इसकी कीमत 50 क…और पढ़ें
अमिताभ बच्चन के पास 1600 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है.
हाइलाइट्स
- अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी 1600 करोड़ रुपये की है.
- श्वेता को प्रतीक्षा बंगला गिफ्ट किया, कीमत 50 करोड़.
- ऐश्वर्या राय बच्चन को भी अधिकार मिलेगा.
मुंबई. अमिताभ बच्चन ने हाल में एक्स पर एक ट्वीट सबको कंन्फ्यूज कर दिया था. इसमें उन्होंने लिखा था,”जाने का समय आ गया.” बिग बी के इस ट्वीट हर कोई हैरान हुआ. कई लोगों ने उनकी सलामती की बात कही. उन्हें अपना ध्यान रखने के लिए कहा. इस बीच अमिताभ का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर बात कर रहे हैं. इस वीडियो में श्वेता बच्चन नंदा और अभिषेक बच्चन के बीच प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर बात कर रहे हैं. इसके मुताबिक, अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या का भी प्रॉपर्टी में बराबर का अधिकार होगा.
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में हुई थी. पिछले साल जुलाई से दोनों के तलाक की अफवाहें चल रही थीं. बच्चन फैमिली में टकराव की खबरें थीं. लेकिन ये सब पिछले ही खत्म हो गया. आराध्या के स्कूल के एनुअल फंक्शन में ऐश्वर्या, पति अभिषेक और ससुर अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई दीं. इसने मनमुटाव और तलाक की अफवाहों पर रोक लगा दी.
ऐश्वर्या राय का हीरो, फ्लॉप होते ही पेट्रोल पंप पर करने लगा था नौकरी, कमल हासन के साथ भी आ चुका नजर
जया बच्चन के साथ मिलकर लिया प्रॉपर्टी के बंटवारे का फैसला
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की 2024 में कुल प्रॉपर्टी कथित तौर पर 1,600 करोड़ रुपये है. 2011 में रेडिफ को दिए गए इंटरव्यू में अमिताभ ने कहा था, “जब मैं मर जाऊंगा, तो मेरे पास जो कुछ भी होगा, वह मेरी बेटी और मेरे बेटे के बीच बराबर-बराबर बंटेगा – इसमें कोई भेदभाव नहीं है. जया और मैंने बहुत पहले ही यह तय कर लिया था.”
अमिताभ बच्चन ने बताया अभिषेक और श्वेता का बराबर हक
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा, “हर कोई कहता है कि लड़की पराया धन है, वह अपने पति के घर जाती है, लेकिन मेरी नज़र में, वह हमारी बेटी है; उसके पास अभिषेक के समान ही अधिकार हैं.” रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बने अपना मशहूर बंगला प्रतीक्षा अपनी बेटी श्वेता को गिफ्ट कर दिया था. उस समय इस प्रॉपर्टी की कीमत 50 करोड़ रुपए आंकी गई थी.
Mumbai,Maharashtra
February 10, 2025, 12:18 IST
[ad_2]
Source link