[ad_1]
Agency:Local18
Last Updated:
Viral Pakora Frying Men: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में मुथु नामक व्यक्ति 20 साल से चाय की दुकान चला रहे हैं. मुथु बिना झिझक उबलते तेल में हाथ डालकर पकौड़े निकालते हैं, उनके हाथ पर कोई जला हुआ निशान नहीं है.
उबलते तेल में पकौड़े निकालने वाले शख्स की कहानी
हाइलाइट्स
- मुथु 20 साल से चाय की दुकान चला रहे हैं.
- मुथु उबलते तेल में हाथ डालकर पकौड़े निकालते हैं.
- मुथु के हाथ पर कोई जला हुआ निशान नहीं है.
विरुधुनगर: हर सुबह सूरज की पहली किरण से पहले उठना और रात में चांद की चांदनी में घर लौटना, ऐसी मेहनत कई लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुकी है. आपने ‘कर्म से लाल हुए हाथ’ का ज़िक्र तो सुना होगा, लेकिन क्या कभी ‘मेहनत से कठोर हुए हाथों’ की कहानी सुनी है?
तेल में हाथ डालकर पकौड़े निकालने वाला मास्टर
दरअसल, तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के आर.आर. नगर इलाके में मुथु नामक व्यक्ति पिछले 20 सालों से चाय की दुकान चला रहे हैं, लेकिन मुथु की पहचान सिर्फ चाय बनाने तक सीमित नहीं है. जब वह अपनी दुकान में पकौड़े तलते हैं, तो उबलते तेल में बिना झिझक हाथ डालकर पकौड़े निकालते हैं. इसे देखकर लोगों की आंखें फटी रह जाती हैं.
लोकल 18 की टीम जब उनसे मिलने पहुंची, तो वह चाय बना रहे थे. उधर, कड़ाही में पकौड़े भुन रहे थे, मानो गर्म तेल से बचने के लिए चिल्ला रहे हों- “बस करो मास्टर, मैं पक गया हूं! लेकिन मुथु बिना किसी परेशानी के सीधे अपने हाथ से तेल में डुबकी लगाकर उन्हें बाहर निकाल रहे थे और कमाल की बात- उनके हाथ पर एक भी जला हुआ निशान नहीं था.
कैसे सह लेते हैं इतनी गर्मी?
हमारी टीम के दिमाग में बस यही सवाल चल रहा था कि आखिर यह कैसे संभव है? मुथु ने मुस्कुराते हुए बताया, “जब से मैंने यह काम शुरू किया है, मैं लगातार गर्मी के संपर्क में रहा हूं. अब मेरे हाथ इस गर्मी के आदी हो चुके हैं. चाहे तेल हो या जलती लकड़ी, मुझे अब कोई फर्क नहीं पड़ता.”
मेले में छाया ये ‘बाहुबली बैल’? खाने में चाहिए शाही इंतज़ाम, वजन 1 टन 100 किलो, कीमत पूरे 5 लाख
इतना कहकर उन्होंने जलते हुए चूल्हे से लकड़ी उठाकर दिखा दिया, जिससे हम और भी चौंक गए. लगातार वर्षों की मेहनत ने उनके हाथों को इतना मजबूत बना दिया कि अब आग और गर्म तेल भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते.
February 10, 2025, 14:41 IST
[ad_2]
Source link