Headlines

MP के मंदिर में घुसे प्रेमी युगल, फिर करने लगे ऐसा काम… पूरा कारनामा हो गया Social Media वायरल!

[ad_1]

Agency:News18 Madhya Pradesh

Last Updated:

Satna Valentine Week Viral Video: सतना के वेंकटेश मंदिर में वैलेंटाइन वीक के दौरान प्रेमी जोड़ों के वीडियो वायरल होने से बवाल मच गया. धार्मिक स्थल पर ऐसे कृत्य को लेकर बुजुर्गों ने निंदा की और सख्त नियम बनाने क…और पढ़ें

X

सतना

सतना के वेंकटेश मंदिर में प्रेमी जोड़ों के वायरल वीडियो पर बवाल

हाइलाइट्स

  • वेंकटेश मंदिर में प्रेमी जोड़ों के वीडियो वायरल.
  • स्थानीय लोगों ने धार्मिक स्थल पर ऐसी हरकतों की निंदा की.
  • सख्त नियम और पुलिस निगरानी की मांग उठी.

सतना. मध्य प्रदेश के सतना स्थित वेंकटेश मंदिर एक बार फिर चर्चा में है. लेकिन इस बार वजह इसकी धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि प्रेमी जोड़ों की बढ़ती गतिविधियां हैं. वैलेंटाइन वीक के दौरान यहां प्रेमी युगलों की मौजूदगी बढ़ गई है और इसी बीच दो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियो में प्रेमी जोड़े मंदिर परिसर में समय बिताते नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों का मानना है कि धार्मिक स्थल पर इस तरह की हरकतें गलत हैं और इससे मंदिर की पवित्रता भंग होती है. इससे पहले भी वेंकटेश मंदिर में फूहड़ गानों पर रील्स बनाने और प्रेमी जोड़ों के वीडियो वायरल होने की घटनाएं हो चुकी हैं.

स्थानीयों की प्रतिक्रिया
लोकल 18 की टीम ने इस मामले पर वर्षों से मंदिर आने वाले वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं से बात की. रामजी पांडे ने कहा “अगर प्रेमी जोड़े भगवान के दर्शन के लिए आते हैं तो कोई दिक्कत नहीं, लेकिन इस तरह की वायरल घटनाएं सही नहीं हैं.”

एक शिक्षक ने भी चिंता जताते हुए कहा, “नौजवानों को अपने सिद्धांतों में बदलाव लाकर धार्मिक स्थलों की गरिमा का सम्मान करना चाहिए. यह नौजवान ही देश का भविष्य हैं और हमें नहीं चाहिए कि वे ऐसे गलत रास्ते पर चलें जिससे समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़े.”

सख्त नियमों की मांग
कई वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय लोगों ने इस बढ़ती प्रवृत्ति पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. एक व्यक्ति ने कहा “मंदिर परिसर में इस तरह की हरकतें गलत हैं और इसे रोकने के लिए सख्त नियम बनाए जाने चाहिए. पुलिस को सिविल ड्रेस में मंदिर परिसर में गश्त करनी चाहिए और जो भी इस तरह का कृत्य करता है, उसे दंडित किया जाना चाहिए.”

परिवारों से भी अपील की जा रही है कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने की सीख दें. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर लगाम नहीं लगाई गई, तो यह प्रवृत्ति और बढ़ सकती है जिससे धार्मिक स्थलों का माहौल खराब हो सकता है.

homeajab-gajab

मंदिर में घुसे प्रेमी युगल, फिर करने लगे ऐसा काम… पूरा कारनामा हो गया वायरल!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *