Headlines

15 साल बाद अविका गौर को याद आई शाहिद कपूर की ‘पाठशाला’, Jab We Met के पुराने दिनों में खो गईं अभिनेत्री

[ad_1]

Last Updated:

बालिका वधु फेम अविका गौर ने लंबे वक्त बाद फैंस का अटेंशन लिया है. वैसे वे फिलहाल साउथ सिनेमा की फिल्मों में बिजी हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड मूवी के सेट बीती पुरानी यादों को ताजा किया है. अभिनेत्री ने…और पढ़ें

15 साल बाद अविका गौर को याद आई शाहिद कपूर की 'पाठशाला'

पाठशाल में साथ दिखे थे दोनों

हाइलाइट्स

  • बालिका वधु फेम आनंदी ने शेयर की शाहिद कपूर संग पुरानी तस्वीर
  • अभिनेत्री को याद आए पुराने दिन
  • 2010 बाद बिल्कुल बदल गई हैं अविका

नई दिल्लीः बालिका वधू में आनंदी के रूप में अपनी भूमिका के लिए मशहूर अविका गौर कई फिल्मों और टेलीविजन शो में दिखाई दी हैं. वो शाहिद कपूर की पाठशाला का भी हिस्सा थीं, जो अप्रैल 2010 में सिनेमाघरों में आई थी. हाल ही में, अभिनेत्री ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अभिनेता के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की, जिसने उनके फैंस का एक बार फिर अटेंशन लिया है.

अभिनेत्री अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड शाहिद कपूर के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है. प्यारी सी तस्वीर में अभिनेत्री फ्रेम के लिए पोज देते हुए शाहिद को गले लगाती नजर आ रही हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने देवा स्टार को टैग किया और लिखा, ‘Jab we met.’ तस्वीर पोस्ट किए जाने के तुरंत बाद, अविका गौर के इंडस्ट्री के दोस्तों और प्रशंसकों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. तस्वीर पर स्विनी खरा ने तीन दिल वाले इमोजी भेजे. सनी हिंदुजा ने जिक्र किया…”बचपन से ही प्रतिभाशाली है. अलका गुप्ता ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया और ज्योत्सना चंदोला सिंह ने लिखा, ‘सुपर क्यूट…’



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *