Headlines

‘किसी की पहचान…’, चुम दरंग ने एल्विश यादव के रेसिस्ट कमेंट पर तोड़ी चुप्पी, किया विरोध

[ad_1]

Last Updated:

चुम दरंग ने एल्विश यादव के रेसिस्ट कमेंट का विरोध किया, जिसमें उन्होंने चुम की पहचान और मेहनत का मजाक उड़ाया था. चुम ने नार्थईस्ट के लोगों से रेसिस्ट के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की.

'किसी की पहचान...', चुम दरंग ने एल्विश यादव के रेसिस्ट कमेंट पर तोड़ी चुप्पी

चुम ने एल्विश के बयान पर तोड़ी चुप्पी….(फोटो साभार- instagram)

हाइलाइट्स

  • चुम दरंग ने एल्विश यादव के नस्लवादी कमेंट का विरोध किया.
  • चुम ने नार्थईस्ट के लोगों से नस्लवाद के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की.
  • एल्विश यादव ने बाद में अपने विवादास्पद कमेंट को हटा दिया.

नई दिल्ली : बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट, चुम दरंग, ने हाल ही में यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर, एल्विश यादव द्वारा किए गए एक कॉन्ट्रोवर्शियल कमेंट का जोरदार विरोध किया. एल्विश ने चुम के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक ‘रेसिस्ट’ कमेंट किया था, जिसे लेकर पहले ही सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा था. अब चुम ने अपनी चुप्पी तोड़ी और इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की.

चुम दरंग ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एल्विश के कमेंट का जवाब दिया. उन्होंने लिखा, ‘किसी की पहचान और नाम का मजाक उड़ाना ‘मजेदार’ नहीं है. किसी की मेहनत का मजाक उड़ाना ‘मजाक’ नहीं है. हमें अब ये समझना होगा कि हास्य और नफरत के बीच फर्क है. सबसे दुखद बात ये है कि ये सिर्फ मेरी जातीयता के बारे में नहीं था, बल्कि मेरी कड़ी मेहनत और संजय लीला भंसाली जैसे दिग्गज हस्ती द्वारा बनाई गई फिल्म का भी अपमान किया गया.’

नार्थईस्ट के लोगों के लिए मैसेज

चुम ने अपने साथी नार्थईस्ट के लोगों से अपील की और नस्लवाद के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘मैं आपको देखती हूं, मैं आपको सुनती हूं, और मैं आपके साथ खड़ी हूं. हम सभी को सम्मान, समानता और प्यार का हक है. नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. चलिए हम सब मिलकर नस्लवाद के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं.’

chum darang

चुम दरांग ने तोड़ी चुप्पी…(फोटो साभार- file picture)

एल्विश यादव ने क्या कहा था?

एल्विश यादव ने रजत दलाल के साथ अपने पॉडकास्ट में चुम दरंग का मजाक उड़ाया था. उन्होंने चुम को ‘अश्लील’ कहा और उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनके परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए. एल्विश ने कहा था, ‘करणवीर को पक्का कोविड था क्योंकि चुम किसको पसंद आती है भाई, इतना टेस्ट कैसे खराब हो सकता है! और चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है… नाम चुम और काम गंगूबाई काठियावाड़ी में किया है’. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों का गुस्सा बढ़ा.

एल्विश ने अपनी बात वापस ली

हालांकि, बाद में एल्विश यादव ने अपने व्लॉग में इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पॉडकास्ट से उस विवादास्पद हिस्से को हटा दिया है. ये घटना एक बार फिर नस्लवाद और अपमानजनक कमेंट के खिलाफ लड़ाई की अहमियत को उजागर करती है.

homeentertainment

‘किसी की पहचान…’, चुम दरंग ने एल्विश यादव के रेसिस्ट कमेंट पर तोड़ी चुप्पी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *