[ad_1]
Last Updated:
Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर हुए हमले से पूरी इंडस्ट्री में सनसनी मच गई थी. किसी को यकीन नहीं हुआ कि किसी सेलिब्रिटी के घर के अंदर घुसकर कोई ऐसी भयानक घटना को कैसे अंजाम दे सकता है. अब इस मामले म…और पढ़ें
सैफ अली ने हमले की रात का बताया पूरा सच.
हाइलाइट्स
- सैफ अली खान पर हमले के बाद करीना ने मांगी थी मदद.
- सैफ को तैमूर ने ऑटो रिक्शा में अस्पताल पहुंचाय था
- हमले के दौरान करीना ने बेटे जेह को सुरक्षित किया था.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान ने पहली बार घर के अंदर उन पर हुए भयानक हमले को लेकर बात की है. एक घुसपैठिए ने पिछले महीने 16 जनवरी को एक्टर पर चाकू से 6 बार वार किया था, जिसकी वजह से वह बुरी तरह घायल हो गए थे. घटना के बाद सैफ अली खान को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी कई सर्जरी हुईं. सैफ अली खान ने बताया कि इस घटना के बाद पत्नी करीना कपूर मदद पाने की कोशिश कर रही थीं.
दिल्ली टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया कि जब वह एक घुसपैठिए के साथ लड़ रहे थे, तब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर ने कैसे प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने यह भी बताया कि करीना उनके साथ अस्पताल क्यों नहीं गईं. सैफ को उनके बेटे तैमूर ने ऑटो रिक्शा में अस्पताल पहुंचाया था.
क्या था पत्नी करीना का रिएक्शन?
सैफ अली खान ने बताया, ‘करीना रिक्शा, टैक्सी या कुछ भी बुलाने के लिए चिल्ला रही थी. मैंने कहा कि मुझे कुछ दर्द महसूस हो रहा है. मेरी पीठ में कुछ तो गड़बड़ हुआ है. उन्होंने कहा कि आप अस्पताल जाइए, मैं अपनी बहन के घर जा रही हूं. वह लगातार फोन कर रही थीं, लेकिन कोई भी रिसीव नहीं रहा था. हम एक-दूसरे को देख रहे थे और मैंने कहा कि मैं ठीक हूं. मैं मरने वाला नहीं हूं. तभी तैमूर ने भी मुझसे पूछा कि क्या आप मरने वाले हो? मैंने कहा कि नहीं.’
‘वह मेरी गर्दन पर वार कर रहा था’, सैफ अली खान ने बताया उस रात का सच, जब उन पर हुआ था खौफनाक हमला
सैफ ने बताई हमले की रात का सच
सैफ अली खान ने यह भी बताया कि हमले वाली रात क्या हुआ था. उन्होंने कहा, ‘करीना डिनर पर बाहर गई थीं और मुझे सुबह कुछ काम था, इसलिए मैं घर पर ही रुका रहा. वह वापस आईं और हमने थोड़ी बातचीत की और फिर सो गए. कुछ समय बाद हाउसहेल्प दौड़ते हुए आई और बताया कि कोई घुसपैठिया है. कोई आदमी जेह के कमरे में चाकू लेकर घुस गया है और वह पैसे मांग रहा है. देर रात का समय था और जाहिर है कि मैं थोड़ा घबरा गया. जब मैंने वहां जाकर देखा तो एक आदमी जेह के बिस्तर के ऊपर मास्क पहने हुए खड़ा था.’
दोनों के बीच हुई थी जमकर हाथापाई
इसके बाद सैफ अली खान ने उस आदमी को पकड़कर नीचे खींचा और फिर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. इस बीच करीना कपूर ने बेटे जेह को बाहर ले जाकर तैमूर के कमरे में पहुंचा दिया. सैफ ने बताया, ‘मुझे याद है कि करीना चिल्ला रही थी कि बच्चे को बाहर ले जाओ. मैंने उससे लड़ रहा था, लेकिन कुछ समय बाद मैं इसे संभाल नहीं पाया, क्योंकि वह दो चाकू से हमला कर रहा था.’ इस घटना में सैफ अली खान बुरी तरह घायल हो गए थे.
February 10, 2025, 12:54 IST
[ad_2]
Source link