[ad_1]
Last Updated:
महिला ने ऐसा चक्कर चलाया कि कोई सोच भी नहीं पाया और वो अपने ही रिश्तेदारों से करोड़ों रुपये ठगकर चलती बनी. कुछ ने तो अपना घर बेचकर उसे पैसे दिए और महिला ने उन्हें ऐसा बेवकूफ बनाया कि वे सदमे से उबर नहीं पा रहे….और पढ़ें
महिला ने 14 करोड़ का चूना रिश्तेदारों को लगा दिया.
कुछ लोग पैसे कमाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं तो कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो दूसरों के पैसे लूटकर अमीर बनना चाहते हैं. उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि इससे किसी का कितना नुकसान हो रहा है. आज हम आपको पड़ोसी देश चीन का एक ऐसा ही किस्सा सुनाएंगे, जो आपको हैरान कर देगा. इसे सुनने के बाद आप शायद ही अपने किसी रिश्तेदार पर निवेश के मामले में भरोसा कर पाएंगे.
ये कहानी एक 40 साल की महिला की है, जिसने ऐसा चक्कर चलाया कि कोई सोच भी नहीं पाया और वो अपने ही रिश्तेदारों से करोड़ों रुपये ठगकर चलती बनी. कुछ ने तो अपना घर बेचकर उसे पैसे दिए और महिला ने उन्हें ऐसा बेवकूफ बनाया कि वे सदमे से उबर नहीं पा रहे. भले ही मामला कोर्ट तक पहुंचा लेकिन जो भावनात्मक नुकसान उनका हुआ है, उसका कोई जवाब नहीं है.
नकली पति के साथ किया गंदा धंधा
पड़ोसी देश चीन से अजीबोगरीब मामला आया है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक यहां रहने वाली मेंग नाम की एक महिला ने अपने ही रिश्तेदारों को ठग लिया. 40 साल की महिला का रियल एस्टेट का धंधा जब साल 2014 में चौपट हो गया तो उसने एक गेम खेला. महिला ने यूं ही गाड़ी चला रहे एक शादीशुदा ड्राइवर से ये कहकर शादी कर ली कि उसके घरवाले शादी के लिए दबाव डाल रहे हैं और ये सिर्फ नकली शादी होगी. ड्राइवर मान भी गया और फिर मेंग उसे अपने गांव लेकर गई, जहां उसका परिचय एक बड़े बिजनेसमैन के तौर पर कराया, जो लोगों को सस्ते घर खरीदने में मदद करता है.
ठग लिए रिश्तेदारों के 14 करोड़
महिला ने अपने प्लान में अपने एक कज़न को भी मिला लिया और उसे एक महंगा फ्लैट सस्ते में खरिदवा दिया. उसने कज़न से रिश्तेदारों को कहलवाया कि ये फ्लैट मेंग और उसके पति ने कौड़ियों के दाम दिलवाया है. उसकी बातों में आकर कई रिश्तेदारों ने अच्छी सोसायटी के फ्लैट्स में इनवेस्ट करने के लिए मेंग को अच्छा-खासा पैसा दिया. कुछ ने तो अपना घर बेचकर नए घर में शिफ्ट हो गए. उन्हें अंदाज़ा नहीं था कि जिस घर में वो रह रहे हैं, वो मेंग ने किराये पर लिया है और वो उनके पैसे खा चुकी है. एक दिन किसी रिश्तेदार को जब ये बात बता चली तो ये मामला पुलिस तक पहुंचा. मामले में पुलिस ने मेंग को साढ़े 12 साल जेल की सज़ा सुनाई है, जबकि उसे नकली पति को 6 साल और कज़न को 5 साल की जेल हुई है.
February 10, 2025, 08:51 IST
[ad_2]
Source link