[ad_1]
Last Updated:
बेंगलुरु पुलिस ने हाल ही में एड शीरन का कॉन्सर्ट बंद कराया था. इस घटना के बाद ब्रिटिश सिंगर बंगाल में अपने दोस्त अरिजीत सिंह के साथ बाइक पर घूमते दिखे. अरिजीत सिंह संग बाइक पर घूमते हुए एड शीरन की फोटो वायरल हो…और पढ़ें
एड शीरन इन दिनों इंडिया में हैं.
नई दिल्ली. बेंगलुरु पुलिस ने एड शीरन का सरप्राइज कॉन्सर्ट बंद करा दिया था. सिंगर बेंगलुरु के चर्च स्ट्रीट में परफॉर्म कर रहे थे कि अचानक ही पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर का हवाला देते हुए कॉन्सर्ट बंद करा दिया. इस घटना के कुछ समय बाद एड शीरन बंगाल के गांव में अपने दोस्त और बॉलीवुड के दिग्गज प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के साथ बाइक पर घूमते दिखे. उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
बंगाल की राजधानी कोलकाता से लगभग 220 किलोमीटर दूर पॉप आइकॉन एड शीरन अरिजीत सिंह के साथ बाइक पर घूमते दिखे. दोनों की ये फोटो सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. अरिजीत सिंह संग एड शीरन की दोस्ती की शुरुआत पिछले साल सितंबर में हुई थी.
पिछले साल हुई थी दोस्ती की शुरुआत
अरिजीत सिंह पिछले साल सितंबर में लंडन में कॉन्सर्ट कर रहे थे. इस दौरान एड शीरन और अरिजीत सिंह ने कॉन्सर्ट में स्टेज पर एक-दूसरे के हिट गाने गाकर, एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया था. अरिजीत सिंह और एड शीरन जीगंज की सड़कों पर बाइक पर सवार होकर घूमते दिखे.
बिना सिक्योरिटी घूमते दिखे सिंगर्स
मुर्शिदाबाद के एसपी सूर्य कुमार यादव ने कहा, ‘हमें जानकारी है कि एड शीरन जीगंज में हैं. अरिजीत ने विशेष रूप से हमें बताया कि उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है, लेकिन अरिजीत ने शीरन के सेलिब्रिटी स्टेटस को देखते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान देने का अनुरोध किया. हमने इसे पूरी तरह सुनिश्चित किया है’.
New Delhi,New Delhi,Delhi
February 11, 2025, 08:30 IST
[ad_2]
Source link