Headlines

समय रैना के शो में रणवीर अलाहाबादिया के जोक्स पर विवाद: सुदीप्तो सेन की आलोचना

[ad_1]

Last Updated:

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो में रणवीर अलाहाबादिया के अश्लील जोक्स पर विवाद बढ़ता जा रहा है. सुदीप्तो सेन और सुनील पाल ने इसकी आलोचना की. रणवीर ने माफी मांगी, लेकिन नाराजगी कम नहीं हो रही.

'पढ़े-लिखे नहीं हैं, इनके साथ ...' सुनील पाल ने रणवीर को सुनाई खरी-खोटी,

सुनील पाल और सुदीप्तो सेन ने रणवीर इलाहाबादिया पर किया कमेंट.

मुंबई. समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर अलाहाबादिया के ‘अश्लील जोक्स’ का मामला गर्माता जा रहा है. इस मामले पर ‘द केरल स्टोरी’ के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने इस घटना पर अपनी चिंता व्यक्त की और इसे प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल बताने के साथ उनकी आलोचना की. निर्देशक ने कहा, “मैंने हाल ही में कुछ घटनाओं के बारे में पढ़ा, जहां प्रभावशाली लोगों ने अश्लील विषयों पर खुलेआम चर्चा की. मुझे यह गंदा और अनावश्यक लगता है.”

सुदीप्तो सेन ने आईएनएस को दिए बयान में कहा, “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जिम्मेदारी के साथ आती है. भारत में अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं. ऐसे में उन शिक्षित लोगों को ऐसे मामलों में सचेत रहना चाहिए. सार्वजनिक रूप से ऐसे विषयों पर चर्चा करना आधुनिकता के दायरे में नहीं आता है. सामाजिकता को भी समझना होगा.”

कॉमेडियन सुनील पाल ने भी साथी कॉमेडियन समय और पॉडकास्टर रणवीर के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में ‘अश्लील जोक्स’ पर अपनी कड़ी नाराजगी जताई. सुनील ने कहा, “उन्हें स्टैंड-अप कॉमेडियन न कहें. यह वास्तविक स्टैंड-अप कॉमेडी का अपमान होगा. वे अशिक्षित व्यक्ति हैं, जिनके साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए.”



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *