Headlines

एक साथ उगे 6-6 सूरज, चकाचौंध से भरा आसमान! अद्भुत है ये नज़ारा, वीडियो देख चकित रह गए लोग

[ad_1]

Last Updated:

सोशल मीडिया पर एक अद्भुत वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आसमान में एक नहीं बल्कि एक साथ 6-6 सूर्य चमकते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये नज़ारा लोगों को हैरान कर रहा है.

एक साथ उगे 6-6 सूरज, चकाचौंध से भरा आसमान! अद्भुत है ये नज़ारा

आसमान में चमके 6 सूर्य.

हमने अपनी ज़िंदगी में बहुत सी चीज़ें ऐसी देखी हैं, जिन्हें हम रोज़ वैसा का वैसा ही देखते हैं. मसलन सूरज का पूरब दिशा से निकलना, चांद-तारों का रात में दिखना और दिन और रात का होना. इन प्राकृतिक घटनाओं को बदलते हुए हम कभी नहीं देखते हैं. इनमें अगर कुछ अलग किस्म का परिवर्तन हो, तो चौंकना लाज़मी है. ऐसा ही एक अजीबोगरीब नज़ारा आसमान में दिखाई दिया.

सोशल मीडिया पर एक अद्भुत वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आसमान में एक नहीं बल्कि एक साथ 6-6 सूर्य चमकते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये नज़ारा ऐसा था कि देखने वाले दंग रह गए. जब सोलर सिस्टम में सूर्य ही एक है, तो भला धरती पर ये 6 कैसे दिख सकता है और क्या हमारी धरती 6 सूर्यों का ताप सह सकती है?

आकाश में चमके 6 सूरज, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो साल 2024 का है और चीन का बताया जा रहा है. यहां आप सिंदूरी रंग के आकाश में चमकते हुए 6 सूर्य देख सकते हैं. एक ज्यादा चमकदार है, जबकि आसपास के सूरज ज़रा मद्धिम रोशनी में दमक रहे हैं. ये वीडियो वांग नाम के एक शख्स ने Chengdu अस्पताल की खिड़की से कैप्चर किया है. उसने इस नज़ारे को मुग्ध कर देने वाला करार दिया और बताया कि करीब एक मिनट तक ये व्यू ऐसा ही रहा. @TheFigen_ नाम के एक्स हैंडल से इसे शेयर किया गया, जिसे 86 लाख लोगों ने देखा.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *