Headlines

एडवांस बुकिंग में दनादन नोट छाप रही ‘छावा’, बिक गए 2 लाख से ज्यादा टिकट, कमाई जान गदगद हो जाएंगे विक्की कौशल

[ad_1]

Last Updated:

Chhaava Advance Booking Day 1: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही अपना जलवा बिखेर रही है. एडवांस बुकिंग में फिल्म के देशभर में 2 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हो चुकी…और पढ़ें

एडवांस बुकिंग में दनादन नोट छाप रही 'छावा', बिक गए 2 लाख से ज्यादा टिकट

रिलीज से पहले ही ‘छावा’ ने कर ली अंधाधुंध कमाई.

हाइलाइट्स

  • ‘एडवांस बुकिंग में 2 लाख से ज्यादा टिकट बिके.
  • रिलीज से पहले ही फिल्म ने कर ली बंपर कमाई.
  • बनेगी साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनर मूवी.

नई दिल्ली. विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग पीरियड ड्रामा ‘छावा’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर कर रहे हैं. इस बीच फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही छप्परफाड़ कमाई कर ली है. लोग इस मूवी को पहले दिन देखने के लिए धड़ल्ले से टिकट बुक कर रहे हैं. इससे फिल्म की जबरदस्त कमाई हो रही है. एडवांस बुकिंग में जिस तरह कमाई हो रही है, उससे ‘छावा’ साल 2025 की बड़ी ओपनर फिल्म बन सकती है.

एडवांस बुकिंग में विक्की कौशल की ‘छावा’ के 2 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हो चुकी है. फिल्म ने 7 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक ‘छावा’ के 2,12,581 के टिकट बिक चुके हैं. इससे फिल्म की कमाई 6 करोड़ रुपये हो चुकी है. ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म ने 7.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ट्रेड पंडितों का मानना है कि एडवांस बुकिंग में ‘छावा’ का कलेक्शन 10 करोड़ तक आसानी से चला जाएगा.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *