Headlines

1943 की फिल्म की आंधी में तबाह हो गए थे सब सुपरस्टार, जिसका रिकॉर्ड ‘पुष्पा’ भी नहीं तोड़ पाई

[ad_1]

Last Updated:

भारत की पहली 1 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म मे अशोक कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म ने 1.6 करोड़ रुपये कमाए और अशोक कुमार को देश का पहला सुपरस्टार बना दिया.

₹1 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म, जिसका रिकॉर्ड 'पुष्पा' भी नहीं तोड़ पाई

1943 की फिल्म की आंधी में तबाह हो गए थे सब सुपरस्टार, जिसका रिकॉर्ड ‘पुष्पा’ भी नहीं तोड़ पाई

हाइलाइट्स

  • भारत की पहली 1 करोड़ कमाने वाली फिल्म ‘किस्मत’ थी
  • अशोक कुमार बने देश के पहले सुपरस्टार
  • ‘किस्मत’ ने 1.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया

आज के समय में ब्लॉकबस्टर फिल्म की बात हो तो आपको पुष्पा 2 से लेकर स्त्री 2 जैसी फिल्म का नाम जहन में आता होगा. लेकिन पुराने समय की बात हो तो गदर, मिस्टर इंडिया, जंजीर, मुगल-ए-आजम और ढेर सारी फिल्में. लेकिन क्या आपको इंडिया की पहली 1 करोड़ी फिल्म के बारे में पता है? जिसे बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर का तमगा मिला था. चलिए इस फिल्म के बारे में बताते हैं.

भारत की पहली 1 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म थी ज्ञान मुखर्जी की ‘किस्मत’. जो साल 1943 में रिलीज हुई. इसमें अशोक कुमार, मुमताज, शाह नवाज जैसे सितारे लीड रोल में थे. इस फिल्म को न सिर्फ सक्सेस मिली बल्कि ग्रे हीरो का कॉन्सेप्ट भी मिला. फिल्म में अशोक कुमार ने एक चोर की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म के बाद ही एंटी-हीरो की चर्चा होने लगी थी. वरना तो हिंदी फिल्मों में कर्ता धर्ता हीरो होता था. ऐसा हीरो जो स्मार्ट होगा, ताकतवर होगा और सब चीज में फिट होगा.

‘किस्मत’ फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘किस्मत’ के कलेक्शन की बात करें तो उस जमाने में इसे 2 लाख रुपये के बजट में बनाया गया था. जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो लोगों की लाइन लग गई इसे देखने के लिए. इसने बॉक्स ऑफिस पर 1.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया और पहली 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई.

कैसे पुष्पा और 2 इडियट्स जैसी फिल्म इससे है पीछे
‘किस्मत’फिल्म के फुटफॉल ने आज के जमाने की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया. उस जमाने में इसके फुटफॉल 3.5 करोड़ थे. जबकि पुष्पा के 2 करोड़ तो 3 इडियट्स के 3.2 करोड़ और गजनी के 2.4 करोड़. एक ही थिएटर से ‘किस्मत’ ने 12 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

एक और रिकॉर्ड
यूं तो ‘किस्मत’ ने कई रिकॉर्ड बनाए थे लेकिन एक रिकॉर्ड कोलकाता में भी बना. जहां एक थिएटर रॉक्सी सिनेमा में ये 184 दिनों तक लगी रही. ये वहां सबसे ज्यादा समय तक चलने वाली फिल्म बन गई थी. इसने 6 साल तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का तमगा भी हासिल किया था. फिर बाद में राजकपूर की बरसात ने ये रिकॉर्ड साल 1949 में तोड़ा था.

अशोक कुमार बन गए देश के पहले सुपरस्टार
‘किस्मत’ की धुआंधार कमाई का असर अशोक कुमार के स्टारडम पर भी पड़ा. वह देश के पहले सुपरस्टार बन गए. जिनकी फिल्म ने पूरे देश में तूफानी कमाई कर इतिहास रच दिया था.

homeentertainment

₹1 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म, जिसका रिकॉर्ड ‘पुष्पा’ भी नहीं तोड़ पाई

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *