[ad_1]
Agency:News18Hindi
Last Updated:
Fairplay Gaming App : फेयरप्ले गेमिंग ऐप के जरिए सट्टेबाजी का खेल हो रहा है और अब ED ने इसमें दो लोगों की गिरफ्तारी की है. जानिये क्या है पूरा मामला और कैसे काम करता है ये गेमिंग ऐप.
fairplay ऐप से पैसे की हेराफेरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
हाइलाइट्स
- ED ने फेयरप्ले ऐप मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया.
- फेयरप्ले ऐप के जरिए अवैध फाइनेंशियल एक्टिविटी की जा रही थी.
- ED ने 8 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की.
Fairplay Gaming Case: मुंबई में इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने गुरुवार को फेयरप्ले ऐप मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Fairplay app cash laundering case) में चिराग शाह और चिंतन शाह को गिरफ्तार किया है. इस मामले में लंबे समय से जांच चल रही थी. आरोप है कि इस ऐप के जरिए अवैध फाइनेंशियल एक्टिविटी की जा रही थी.
आपको बता दें कि इससे पहले ED ने IPL मैचों और हाल के लोकसभा चुनावों के दौरान सट्टेबाजी के सिलसिले में महाराष्ट्र में कई जगहों पर छापेमारी की थी और इस छापेमारी में उन्होंने 8 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त भी की थी. आइये जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है और इस ऐप का क्या करनेक्शन है पूरे मामले से.
क्या है Fairplay Gaming का पूरा मामला?
इस गेमिंग ऐप पर ईडी की लंबे समय से नजर थी और बुधवार को मुंबई और पुणे के 19 लोकेशन पर उसने रेड किया, जहां Fairplay गेम बहुत ही अनफेयर तरीके से किया जा रहा था. इस गेम में दरअसल ऑनलाइन बेटिंग होती है और इससे मिली रकम को लोकसभा इलेक्शन और आईपीएल मैच के गैरकानूनी तरीके से ब्राॅडकास्ट में लगाया गया. इस रेड में ईडी ने 8 करोड रुपये की संपत्ति जब्त की है, जिसमें कैश, बैंक डिपोजिट, डीमैट अकाउंट और लग्जरी वॉच शामिल हैं.
दरअसल, इस ऐप के जरिये लोग भर-भरकर सट्टेबाजी करते हैं और सेलीब्रिटीज के प्रचार की वजह से लोगों के बीच इस तरह के ऑनलाइन गेमिंग काफी पॉपुलर हो रहे हैं.ये ऐप यूजर्स को लालच देते हैं कि वो जितना पैसा इंवेस्ट करेंगे, उससे पांच गुना वापस आएगा. शुरुआत में यूजर्स इस ट्रिक में फंस जाते हैं और अमीर बनने के लिए अपना सब कुछ गंवा देते हैं.
ये गेम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, AI का भी इस्तेमाल करता है. यूजर की साइकोलॉजी के हिसाब से साइकोलॉजिकल इंस्टिंक्ट को यूज किया जाता है. मॉडल आपके बिहेवियर पैटर्न को समझकर उसी के आधार पर आपको इंवॉल्व करते हैं. आखिरी में फायदा हमेशा गेमिंग कंपनी को ही होता है.
New Delhi,Delhi
February 13, 2025, 12:07 IST
[ad_2]
Source link