Headlines

कैसे बदली किस्मत ! जिसे टीम से कर दिया था बाहर, वही बना RCB का नया कप्तान

[ad_1]

Last Updated:

RCB new captain Rajat Patidar रजत पाटीदार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का नया कप्तान बनाया गया है. कभी इस खिलाड़ी को टीम मैनेजमेंट ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था. खराब फॉर्म के बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी …और पढ़ें

कैसे बदली किस्मत ! जिसे टीम से कर दिया था बाहर, वही बना RCB का नया कप्तान

रजत पाटीदार बने आरसीबी के नए कप्तान

हाइलाइट्स

  • रजत पाटीदार बने RCB के नए कप्तान.
  • घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी के बाद मिली कप्तानी.
  • पहले खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर हुए थे रजत.

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में कई खिलाड़ियों की किस्मत को बदलते देखा गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नए कप्तान की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. 13 फरवरी गुरुवार को फ्रेंचाइजी टीम ने रजत पाटीदार को नया कप्तान घोषित किया. कमाल की बात यह है कि जिस रजत को आरसीबी ने टीम की कमान सौंपी है उसे कभी खराब फॉर्म की वजह से बाहर कर दिया गया था. घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार खेल दिखाने वाले इस खिलाड़ी पर अब टीम को पहली बार आईपीएल ट्रॉफी दिलाने की जिम्मेदारी होगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी के नए कप्तान के नाम पर से पर्दा उठ गया है. 31 साल के रजत पाटीदार अब अगले सीजन में टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. टीम के कोच एंडी फ्लॉवर ने रजत पाटीदार को कैप सौंपते हुए उनको टीम की ये खास जिम्मेदारी सौंपी. इस टीम के साथ उनको एक रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया था और अब वो बतौर कप्तान मैच खेलने उतरेंगे.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *