Headlines

इस सुपरफ्लॉप फिल्म के बाद डायरेक्टर ने डायरेक्शन से तौबा कर ली थी.

[ad_1]

Last Updated:

साल 2002 में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ने डायरेक्शन में हाथ आजमाने के लिए एक फिल्म बनाई. इस फिल्म में वह तीनों खान को कास्ट करने का सपना देखते हुए फिल्म बनाना चाहते थे. लेकिन एक्टर के डायरेक्शन की पहली फिल…और पढ़ें

एक्टर ने जब संभाली डायरेक्टर की कुर्सी, 1 झटके में टूट गया था सपना

बनी पहली और आखिरी डायरेक्टेड फिल्म

हाइलाइट्स

  • अनुपम खेर की पहली फिल्म ‘ओम जय जगदीश’ सुपरफ्लॉप रही.
  • तीनों खान को कास्ट करने का सपना अधूरा रह गया.
  • फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बजट निकालने में भी मुश्किल हुई.

नई दिल्ली. साल 2002 में सिनेमाघरों में एक ऐसी पारिवारिक फिल्म ने दस्तक दी, जिसमें दो हिट की गारंटी वाले सुपरस्टार नजर आए थे. फिल्म में अपने दौर की जानी मानी एक्ट्रेस जिनके नाम से फिल्में हिट हो जाती हैं वो टैलेंटेड एक्ट्रेस भी नजर आईं. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई. इस फिल्म के फ्लॉप होने से एक्टर से बने डायरेक्टर का सपना भी चूर चूर हो गया था.

हम बात कर रहे हैं उस सुपरफ्लॉप फिल्म की जिसे अनुपम खेर ने डायरेक्ट किया था. उस मल्टी स्टारर फिल्म का नाम है ‘ओम जय जगदीश’. इस फिल्म से अनुपम खेर ने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था. फिल्म बॉक्स ऑफिस कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. यही वजह रही कि अनुपम के डायरेक्शन की पहली फिल्म ही फुस्स साबित हुई थी. ये पहली ऐसी फिल्म थी, जिसके लिए इंडस्ट्री के तीनों खान को साथ में लाने की कोशिश की गई थी.

पिता का कर्ज चुकाने के लिए बना हीरो, 1 ही एक्ट्रेस संग दी 12 फिल्में, ताउम्र रहा एक ही तरह के रोल निभाने का मलाल

बजट तक निकालना हो गया था मुश्किल
अनुपम खेर इस फिल्म में तीनों खान शाहरुख, सलमान और आमिर खान को कास्ट करना चाहते थे. लेकिन फिल्म रिलीज के वक्त तीनों ही फिल्म में नहीं थे. उस दौरान तीनों ही खान अपनी बाकी फिल्मों को लेकर बिजी थे. डेट्स की प्रॉब्लम की वजह से तीनों ही इस फिल्म में काम नहीं कर पाए और बाद में फरदीन खान, अनिल कपूर और अभिषेक बच्चन फिल्म में नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई थी और बड़ी मुश्किल से अपना बजट निकाल पाई थी.

डायरेक्शन की बनी पहली और आखिरी फिल्म
अनुपम खेर जब इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे थे, तब कोई इस फिल्म पर पैसा लगाने को तैयार नहीं था. ‘ओम जय जगदीश’ में फीमेल लीड के लिए रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और काजोल को भी कास्ट करना चाहते थे.लेकिन सभी 6 सितारों ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था. इस फिल्म के बाद अनुपम खेर का सपना ऐसा टूटा कि उन्होंने फिल्म बनाने के बारे में सोचा ही नहीं, यही उनकी पहली और आखिरी फिल्म साबित हुई.

बता दें कि फिल्म में हिट की गारंटी वहीदा रहमान और सुपरस्टार अनिल कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन वहीदा रहमान भी इस फिल्म को नहीं बचा पाई थी. अनिल कपूर जैसे हिट की गारंटी वाले एक्टर भी दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रहे थे.

homeentertainment

एक्टर ने जब संभाली डायरेक्टर की कुर्सी, 1 झटके में टूट गया था सपना

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *