[ad_1]
Last Updated:
एयरपोर्ट पर लावारिस पड़ा हुआ एक बैग महिला ने ले लिया. वो उसे घर लाई और देखने लगी कि इसके अंदर है क्या-क्या? महिला ने जैसे ही चीज़ें निकालनी शुरू कीं, अंदर ऐसी-ऐसी चीज़ें थीं कि उसकी आंखें आश्चर्य से फटी रह गईं….और पढ़ें
बैग में मिलीं ऐसी चीज़ें, पटी रह गईं महिला की आंखें. (Credit- Instagram/beckysbazaar)
वैसे तो कहा जाता है कि आपको कभी भी कोई लावारिस चीज़ लेनी नहीं चाहिए, इसमें कुछ ऐसा भी हो सकता है, जो जानलेवा हो. हालांकि विदेशों में फिर भी लोग एयरपोर्ट पर जिन बैग्स का कोई मालिक नहीं होता है, उसे कुछ पैसे देकर खरीद लेते हैं. एक महिला ने भी कुछ ऐसा ही किया और वो अपनी किस्मत आज़माना चाहती थी. बैग को घर लाने के बाद उसे अंदर ऐसी-ऐसी चीज़ें मिलीं कि महिला दंग रह गई.
एयरपोर्ट पर लावारिस पड़ा हुआ एक बैग महिला ने ले लिया. वो उसे घर लाई और देखने लगी कि इसके अंदर है क्या-क्या? महिला ने जैसे ही चीज़ें निकालनी शुरू कीं, अंदर ऐसे-ऐसे आइटम मिले कि उसकी आंखें आश्चर्य से फटी रह गईं. महिला को खुद भी नहीं उम्मीद थी कि जिस बैग को वो औने-पौने दाम पर ले आई है, वो इतना कीमती निकलेगा.
लावारिस बैग ने खोला किस्मत का ताला
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक बेकी नाम की एक महिला ने हाल ही में एयरपोर्ट पर छूटा हुआ एक लावारिस बैग £129 यानि 14 हज़ार रुपये में खरीदा. बेकी इस भारी-भरकम बैग को घर लेकर आई और उसने इसकी पैकिंग खोली. रोज़ गोल्ड कलर के इस बैग को खोलते ही बेकी की मानो किस्मत ही खुल गई. इसमें उसके काम का हर एक आइटम मौजूद था. डिज़ाइनर जूतों-चप्पलों के अलावा लग्ज़री ब्रांड के हेयर स्ट्रेटनर और बच्चों के ब्रांडेड जूते भी थे. एप्पल का एक व्हाइट आईपैड और शीन ब्रांड के कई सुंदर-सुंदर कपड़ों के साथ-साथ पोकेमोन कार्ड्स का एक डिब्बा भी इसमें था.
[ad_2]
Source link