Headlines

31 साल बाद एक साथ आने वाले हैं सलमान खान और आमिर खान, रिलीज हुआ दोनों की कल्ट मूवी का टीजर, जल्द आएगी फिल्म

[ad_1]

Last Updated:

Salman khan Aamri khan film: सलमान खान और आमिर खान 31 साल बाद फिर से सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखने वाले हैं. 1994 में एक साथ आए दोनों स्टार अब 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक दे रहे हैं और इनके साथ रवीना टंडन भी ह…और पढ़ें

31 साल बाद एक साथ आने वाले हैं सलमान खान और आमिर खान, रिलीज हुआ टीजर

सिल्वर स्क्रीन पर इस जोड़ी को साथ देखने के लिए बेताब फैंस

हाइलाइट्स

  • अप्रैल में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है सलमान- आमिर की कल्ट मूवी
  • 1994 की कल्ट मूवी का 13 फरवरी को फिर से रिलीज हुआ टीजर
  • फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है

नई दिल्लीः आमिर खान और सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के जाने- माने अभिनेता हैं. दोनों ही अभिनेता अपने आप में काबिलित रखते हैं और दोनों ने ही इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. हालांकि, ऐसा शायद ही एक ही बार हुआ है जब ये दोनों स्टार एक साथ स्क्रिन पर एक साथ आए हों. और अब एक बार फिर दोनों स्टार सिल्वर स्क्रिन पर धमाल मचाने वाले हैं, क्योंकि इनकी एक फिल्म सिनेमाघरों में बहुत जल्द दस्तक देने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान और आमिर खान की 1994 में आई फिल्म एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. और ये बात सुन दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं और उस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

और वो फिल्म कोई और नहीं बल्कि अंदाज अपना अपना (Andaz Apna Apna) है जो सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने वाली अन्य प्रतिष्ठित फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है. राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) द्वारा लिखित और निर्देशित 1994 की कॉमेडी कैपर अप्रैल में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने आमिर, सलमान, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन की मौजूदगी वाली फिल्म का पोस्टर साझा किया और खुशखबरी की घोषणा की है. इस फिल्म का टीजर 13 फरवरी को रिलीज हो गया है और पूरी कहानी अप्रैल में पर्दे पर दिखाई जाएगी. बता दें कि ये फिल्म पूरे 31 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से प्रदर्शन होने वाली है. यूं तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन बाद में इसे ऑडियंस ने काफी पसंद किया और ये एक कल्ट मूवी बन गई.


इससे पहले, दूरदर्शन के साथ एक एंटरव्यू में संतोषी ने अंदाज अपना अपना जैसी एक नई कॉमेडी के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा किया था. संतोषी ने कहा, ‘मैं अंदाज अपना अपना की जेनरे में एक कॉमेडी लिख रहा हूं. यह एक ऐसा प्रयोग है जो आपको करना ही पड़ता है, आप हमेशा नहीं जानते कि यह कैसा होगा, लेकिन मैं यह आश्वासन दे सकता हूं कि यह मनोरंजक होगा.’ उन्होंने कहा कि नई फिल्म का वर्किंग टाइटल ‘आदा अपनी अपनी’ है. जब उनसे पूछा गया कि क्या यह अंदाज अपना अपना का सीक्वल होगा, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी..देखते हैं.’ अंदाज अपना अपना में परेश रावल और शक्ति कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म में पारेश रावल डबल रोल में हैं और एक किरदार में वे विलेन बनते हैं. वहीं शक्ति कपूर खलनायक Crime Master Gogo के किरदार में हैं जिन्हें काफी पसंद किया गया था. आपको बता दें कि अंदाज अपना अपना सलमान और आमिर की एकलौती ऐसी फिल्म है जिसमें दोनों साथ सिल्वर स्क्रीन पर हैं. इसके बाद फिर वे कभी एक साथ नहीं आए.

homeentertainment

31 साल बाद एक साथ आने वाले हैं सलमान खान और आमिर खान, रिलीज हुआ टीजर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *