Headlines

रिलीज से पहले ही छा गई विक्की कौशल की ‘छावा’, एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ बिक रहे टिकट, फिल्म ने की झामफाड़ कमाई

[ad_1]

Last Updated:

Chhaava Advance Booking Day 1: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसकी रिलीज में अब कुछ ही दिन बचे हैं. इस बीच ‘छावा’ ने एडवांस बुकिंग में मोटी कमाई कर ली है. बताया जा रहा है कि य…और पढ़ें

रिलीज से पहले ही छा गई 'छावा', एडवांस बुकिंग में फिल्म ने की झामफाड़ कमाई

साल 2025 की हाईएस्ट ओपनर बन सकती है ‘छावा’.

हाइलाइट्स

  • विक्की कौशल की ‘छावा’ ने रिलीज से पहले की बंपर कमाई.
  • एडवांस बुकिंग में धड़ल्ले से बिक रहे फिल्म के टिकट.
  • इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी विक्की कौशल की ‘छावा’.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में छा जाने के लिए तैयार है. इसमें साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी. फिल्म की रिलीज को अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन कमाल की बात है कि थिएटर्स में दस्तक देने से पहले ही ‘छावा’ ने करोड़ों रुपये की बंपर कमाई कर ली है. हाल ही में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है और लोग जमकर टिकटें बुक कर रहे हैं.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ‘छावा’ को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन तगड़ी ओपनिंग मिलने वाली है. ओपनिंग डे के लिए ‘छावा’ के अब तक 1,48,375 टिकटों की बिक्री हो चुकी है. इस तरह फिल्म ने रिलीज से पहले ही फिल्म की 4.21 करोड़ रुपये की कमाई हो गई है. ब्लॉक सीटों के साथ ‘छावा’ ने एडवांस बुकिंग में 5.53 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

14 फरवरी को रिलीज हो रही फिल्म
वैसे ‘छावा’ फिल्म की रिलीज में अभी तीन दिन बचे हैं. एडवांस बुकिंग में टिकटों की अभी और बिक्री होगी. इस तरह ‘छावा’ की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे मौके पर थिएटर्स में दस्तक देगी. इसमें विलेन का रोल अक्षय खन्ना ने निभाया है. वह मुगल शहंशाह औरंगजेब की भूमिका में नजर आएंगे.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *