Headlines

पहाड़ों पर कैंपिंग के दौरान हुई चौंकाने वाली घटना, वीडियो हुआ वायरल

[ad_1]

Last Updated:

इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो काफी हैरान करने वाला है. इस वीडियो में एक शख्स अपने कैंप के अंदर बैठा है. वो पहाड़ों पर घूमने गया था और रात में कैंप लगाकर वहीं सो गया. पर जब वो सुबह उठा…और पढ़ें

पहाड़ों पर घूमने गया शख्स, कैंप लगाकर रात में सोया, सुबह नींद खुली तो...

शख्स को कैंप के बाहर चौंकाने वाली चीज दिखी. (फोटो: Instagram/@manav.brijwaasi)

हाइलाइट्स

  • पहाड़ों पर कैंपिंग के दौरान शख्स के टेंट के बाहर दिखे दो शेर
  • वीडियो में शेरों को कैंप के पर्दे को चाटते हुए देखा गया
  • वीडियो को 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं

आजकल लोगों के अंदर पहाड़ों पर जाने का बहुत उत्साह होता है. लोग छोटा सा बैग लादते हैं, कैमरा उठाते हैं और फिर निकल जाते हैं. पर कई बार पहाड़ों पर लोगों को काफी असुविधा होती है, क्योंकि पहाड़ों की लाइफ आसान नहीं होती है. वहां के जो मूल निवासी होते हैं, उन्हें तो पहाड़ों की जिंदगी की आदत होती है, पर जो लोग बाहर से वहां जाते हैं, वो नहीं समझ पाते कि पहाड़ों की चुनौतियों से कैसे निपटा जाए. हाल ही में एक शख्स भी पहाड़ घूमने गया और वहीं कैंप (Lions outdoors camp viral video) लगाकर सोने लगा. जब वो सुबह उठा तो नजारा देखकर उसकी हालत खराब हो गई. उसके टेंट के बाहर दो शेर खड़े हुए थे.

इंस्टाग्राम अकाउंट @manav.brijwaasi पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो काफी हैरान करने वाला है. इस वीडियो में एक शख्स अपने कैंप के अंदर बैठा है. वो पहाड़ों पर घूमने गया था और रात में कैंप लगाकर वहीं सो गया. पर जब वो सुबह उठा, तो उसे उसके कैंप के बाहर दो शेर नजर आए जो कैंप को चाट रहे थे. ये देखकर शख्स की रूह कांप गई.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *