[ad_1]
Last Updated:
Man Goes on 2000 Dates: शख्स अपनी ज़िंदगी में करीब 2000 ब्लाइंड डेट्स पर गया यानि उसने 2000 लड़कियों से मुलाकात की, फिर भी उसे सही पार्टनर नहीं मिल सका. आखिरकार उसने अब अपनी डेटिंग एजेंसी खोल ली है.
2000 डेट्स पर रिजेक्ट हो चुका है शख्स.
इंसान को अपनी ज़िंदगी में अगर प्यार ढूंढना है, तो उसे इसके लिए कई बार काफी एफर्ट करने पड़ते हैं. हर कोई प्यार में इतना लकी नहीं होता है कि उसे आसानी से प्यार मिल जाए. कुछ लोगों को सही पार्टनर की तलाश में कई साल लग जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ जापान के रहने वाले एक शख्स साथ, जो अपनी ज़िंदगी में 2000 डेट्स पर गया, फिर भी उनसे पार्टनर नहीं मिला.
शख्स अपनी ज़िंदगी में करीब 2000 ब्लाइंड डेट्स पर गया यानि उसने 2000 लड़कियों (Man Goes on 2000 Dates) से मुलाकात की, फिर भी उसे सही पार्टनर नहीं मिल सका. आखिरकार उसने अब अपनी डेटिंग एजेंसी खोल ली है. योशियो नाम से मशहूर 44 साल के शख्स ने अपनी कहानी जब बताई, तो लोग हैरान रह गए. उसने ज़िंदगी के 8 साल इसी तलाश में गुजार दिए.
2000 डेट्स पर जाकर भी नहीं मिली पार्टनर
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक योशियो साइंस में मास्टर कर चुके थे और उसके बाद उन्होंने अपने लिए पार्टनर की तलाश में डेटिंग शुरू की. वे अपने माता-पिता के साथ रहते थे और उनकी सालाना इनकम 20 लाख रुपये थी. योशितो ने बताया कि वो 15 साल तक सिंगल रहे और उन्होंने इस दौरान 2000 लड़कियों से अलग-अलग प्लेटफॉर्म के ज़रिये मुलाकात की. ब्लाइंड डेट्स पर जाकर उसे एहसास हुआ कि कम इनकम और माता-पिता के साथ रहने की वजह से कोई उसे पसंद नहीं कर रहा था. कुछ उसे पहली मुलाकात के बाद ब्लॉक कर देती थीं, तो कुछ दिलचस्पी ही नहीं दिखाती थीं.
आखिरकार खुद ही खोल ली कंपनी
काफी कोशिशों के बाद उसकी एक लड़की से मुलाकात हुई, जिससे उसकी बात बन गई और अब वे एक बच्चे के माता-पिता है. हालांकि इसके बाद योशितो ने लोगों को डेटिंग से जुड़ी फ्री एडवाइस देने के लिए Yoshio Marriage Laboratory नाम की डेटिंग एजेंसी खोल ली, ताकि उन्हें उसकी तरह परेशान न होना पड़े. अब वो प्यार ढूंढ रहे लोगों की जोड़ियां मिलवाता है. सोशल मीडिया पर लोगों ने उसकी कहानी देखने के बाद अलग-अलग प्रतिक्रिया दी. एक यूज़र ने लिखा- इतनी डेट्स पर जाने के बजाय अगर इनकम बढ़ाने पर ध्यान देते, तो लड़की मिल जाती.
February 13, 2025, 08:51 IST
[ad_2]
Source link