[ad_1]
Last Updated:
बच्चों की बातों को लोग सच नहीं मानते लेकिन अगर कोई 5 साल का बच्चा अपने पूर्व जन्म के बारे में बताने लगे, तो बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ एक मां के साथ, जिसके बच्चे ने अपने पूर्व जन्म की एक-ए…और पढ़ें
बेटे की बात सुन हक्की-बक्की रह गई मां. (Image- AI)
दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आपको अलग-अलग किस्म की घटनाएं देखने और सुनने को मिलती हैं. कुछ घटनाएं तो ये इतनी अजीब होती हैं कि सुनकर ही आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं. खासतौर पर कहानी अगर पुनर्जन्म से जुडी़ हुई हो. सोचिए अगर कोई अपने पिछले जन्म और मृत्यु के बारे में बताने लगे, तो सुनने वाले की क्या हालत होगी. कुछ ऐसा ही हुआ एक मां के साथ.
बच्चों की बातों को लोग सच नहीं मानते लेकिन अगर कोई 5 साल का बच्चा अपने पूर्व जन्म के बारे में बताने लगे, तो बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है. बच्चे ने अपनी मां को अपने पूर्व जन्म की एक-एक घटना बता दी. वो दावा कर रहा था कि वो अपने पिछले जन्म को जानता है और उसे ये भी याद है कि आग में जलकर उसकी मौत हुई थी.
‘मैं लड़की था, आग में जलकर मरा’
ये घटना साल 2015 की है, जब 5 साल के एक ल्यूक रुहेलमैन नाम के बच्चे ने अपनी मां को अपनी पिछले जन्म की कहानी बताई. उसने बताया कि उसका नाम पैम था और वो शिकागो में एक लड़की के तौर पर जन्म था, जिसकी मौत 1993 में लगी आग के दौरान हो गई थी. इतना ही नहीं उसने ये भी बताया कि लड़की के तौर पर उसके काले बाल थे और कानों में वो बालियां पहना करता था. लड़के की मां के मुताबिक वो अक्सर पैम नाम लिया करता था. जब उसने एक दिन उससे पूछा की पैम कौन है, तो उसने उसे ये कहानी बताई. लड़के ने बताया कि वो खुद पैम था और मरने के बाद वो स्वर्ग पहुंचा, भगवान को देखा लेकिन उन्होंने उसे फिर से धरती पर भेज दिया और वो बच्चा बनकर आया.
सच्चाई जानकर सिहर गई मां
“The Ghost Inside My Child” नाम के टीवी शो में आई मां ने बताया कि उसे यकीन नहीं हुआ, जब बेटे ने बताया कि वो किस तरह आग के दौरान बिल्डिंग से कूदा था. जब उसने इंटरनेट पर सर्च किया तो उसे पता चला कि वाकई शिकागो के पैक्सटन होटल में आग लगी थी और 19 लोगों की जान गई थी. मरने वालों में से एक पामेला रॉबिंसन भी थी, जो खिड़की से कूदकर मर गई थी. उसने किसी तरह से पामेला की फोटो ढूंढी और कुछ रद्दी पेपर्स के बीच फेंक दिया. ल्यूक ने इनके बीच से वो तस्वीर उठाई और मां सन्न रह गई. हालांकि धीरे-धीरे ल्यूक को ये चीज़ें भूलने लगीं और वो सामान्य ज़िंदगी जीने लगा.
February 13, 2025, 08:41 IST
[ad_2]
Source link