[ad_1]
Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजना सुखानी ने निखिल आडवाणी पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिना तैयारी के अनिल कपूर संग किसिंग सीन करने को कहा. वह असहज हो गईं और रो पड़ीं थीं. उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में नए लोगों को इस तरह का…और पढ़ें
अंजना सुखानी ने अनिल कपूर संग किस सीन किया था.
हाइलाइट्स
- अंजना सुखानी ने निखिल आडवाणी पर आरोप लगाए.
- अंजना ने अनिल कपूर संग किसिंग सीन पर असहज महसूस किया.
- फिल्म ‘सलाम ए इश्क’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही.
मुंबई. निखिल आडवाणी की गिनती बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली फिल्ममेकर में होती है. उनके डायरेक्शन में ‘कल हो ना हो’, ‘वेदा’, ‘बाटला हाउस’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है. साल 2007 में आई फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ को भी उन्होंने डायरेक्ट किया था. यह मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें गोविंदा, जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा, जूही चावला, अंजना सुखानी, विद्या बालन, अनिल कपूर, सलमान खान जैसे बड़े कलाकार थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. अंजना ने लेटेस्ट इंटरव्यू में निखिल पर एक गंभीर आरोप लगाया है.
अंजना सुखानी ने अनिल कपूर के साथ किसिंग सीन से जुड़े बुरे एक्सपीरिएंस का खुलासा किया. उन्होंने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में निखिल आडवाणी को स्वार्थी और कठोर कहा. अंजना ने कहा कि निखिल ने अचानक से उन्हें अनिल संग किसिंग सीन करने के लिए कहा. वह इससे हैरान हो गईं. वह इसके लिए मानसिक तौर पर तैयार नहीं थीं.
फिल्म ‘सलाम ए इश्क’ के एक सीन में अनिल कपूर और अंजना सुखानी.
अनिल संग किसिंग सीन पर रो पड़ीं अंजना सुखानी
अंजना सुखानी ने कहा कि वह इंडस्ट्री में नई थीं. उन्हें फील हुआ कि निखिल को पता था कि वह मना नहीं कर पाएंगी. अंजना ने दावा किया कि वह इसका विरोध करने की हिम्मत नहीं कर सकीं और न चाहते हुए अनिल कपूर संग किसिंग सीन कर दिया. इस सीन के बाद वह रो भी पड़ीं. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में नए कलाकारों इस तरह के संघर्ष करने पड़ते हैं.
फिल्म की स्क्रिप्ट में नहीं था किसिंग सीन
अंजना सुखानी ने कहा कि किसिंग सीन स्क्रिप्ट में नहीं था. वह सेट पर थीं और अचानक से उन्हें अनिल कपूर को किस करने के लिए कहा गया. उन्हें किसी से बात करने का मौका नहीं मिला. उन्होंने कहा कि फिल्मों में कभी-कभी किसिंग होते हैं. लेकिन इसके लिए पहले एक्टर्स को बताया जाता है. उन्हें मेंटली तैयार किया जाता है. कॉन्फिडेंस दिया जाता है और फिर आराम से ये किसिंग सीन किया जाता है.
Mumbai,Maharashtra
February 09, 2025, 15:27 IST
[ad_2]
Source link