[ad_1]
Last Updated:
महिला प्रीमियर लीग का तीसरा एडिशन 14 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलेगी. स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम खिताब बचाने उतरेगी.
महिला प्रीमियर लीग की मौजूदा चैंपियन आरसीबी की नजर एक और ट्रॉफी पर होगी.
नई दिल्ली. महिला प्रीमियर लीग (WPL) का तीसरा एडिशन 14 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ओपनिंग मैच में गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलेगी. स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता अपने नाम किया था. अब लगातार दूसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करने का इरादा लेकर टीम खेलने उतरेगी.
पहले सीजन में सबसे नीचे रहने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2024 में वापसी करने के लिए बेताब थी. पिछले सीजन में उन्होंने पहले सात ग्रुप मैचों में केवल तीन जीत हासिल की थी. अपने आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई किया. उन्होंने लीग स्टेज को प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रहते हुए खत्म किया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.
जिसे टीम से कर दिया था बाहर, वही बना RCB का नया कप्तान, कौन हैं रजत पाटीदार ?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंग्लैंड की स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर चार्ली डीन को मोलिनेक्स के स्थान पर साइन किया है. हीथर ग्राहम और किम गार्थ को सोफी डिवाइन और केट क्रॉस के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने नीलामी में प्रेमा रावत, वी जे जोशिता, राघवी बिस्ट और जाग्रवी पवार जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ WPL 2025 के लीग स्टेज का आखिरी मैच खेलेगी.
पूरी टीम:
आशा सोभना जॉय, जोशिता वी जे, ऋचा घोष, डैनी वायट, कनिका आहूजा, सब्बिनेनी मेघना, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, श्रेयंका पाटिल, एलिस पेरी, प्रेमा रावत, स्मृति मंधाना, जॉर्जिया वेयरहम, राघवी बिस्ट, सोफी डिवाइन, जाग्रवी पवार, रेणुका सिंह, सोफी मोलिनेक्स
मैच शेड्यूल:
14 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 07:30 बजे IST
17 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 07:30 बजे IST
21 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, 07:30 बजे IST
24 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वारियर्ज़, 07:30 बजे IST
27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, 07:30 बजे IST
1 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 07:30 बजे IST
8 मार्च – यूपी वारियर्ज़ बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 07:30 बजे IST
11 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 07:30 बजे IST
New Delhi,Delhi
February 13, 2025, 15:08 IST
[ad_2]
Source link