[ad_1]
Last Updated:
कंपनी ने अपने कर्मचारियों को अट्रैक्ट करने के लिए अजीबोगरीब ऑफर दिया है. उनका कहना है कि वो ऑफिस में ड्रिंक देंगे और अगर नशा ज्यादा हुआ तो हैंगओवर उतारने की छुट्टी भी. आप सोच रहे होंगे कि भला ये क्या बात है? चल…और पढ़ें
ऑफिस में शराब पीकर छुट्टी लेने का भी मौका.
आमतौर पर किसी भी नौकरी में आपको कुछ नियमों का पालन करना होता है. आप अगर ये नहीं करेंगे तो ऑफिस में ज्यादा दिन टिकना ही मुश्किल हो जाएगा. इन नियमों में खासतौर पर बताया जाता है कि दफ्तर को आप दफ्तर समझें, कोई क्लब या बार नहीं. यहां एक सिस्टम से रहना होगा, जिसमें आपका व्यवहार औपचारिक होना चाहिए. हालांकि जापान में एक ऐसी नौकरी चर्चा में है, जिसमें ऐसा कुछ भी नहीं है.
कंपनी ने अपने कर्मचारियों को अट्रैक्ट करने के लिए अजीबोगरीब ऑफर दिया है. उनका कहना है कि वो ऑफिस में ड्रिंक देंगे और अगर नशा ज्यादा हुआ तो हैंगओवर उतारने की छुट्टी भी. इतना ही नहीं आप बॉस के साथ ही जाम छलकाने का मौका मिलेगा और इससे आपके करियर पर कोई असर नहीं पड़ेगा. आप सोच रहे होंगे कि भला ये क्या बात है? चलिए बताते हैं पूरा मामला.
नौकरी न हुई, मज़ाक ही हो गया
जापान के ओसाका में मौजूद एक छोटी सी टेक कंपनी ने नौकरी के लिए आवेदन मांगे हैं. चूंकि उनके पास बजट इतना नहीं है, जितना बड़ी कंपनियों के पास होता है, ऐसे में उन्होंने इसके बदले कर्मचारियों को शराब पिलाने का बंदोबस्त किया है. स्टाफ को ऑफर किया गया है कि काम करने के घंटों के बीच ही एल्कोहल वाले ड्रिंक्स पी सकते हैं, वो भी बिल्कुल मुफ्त. अगर उन्हें हैंगओवर हो जाए या ऑफिस आने की हालत नहीं रहे, तो उन्हें नशा उतारने के लिए छुट्टी भी दी जाएगी. Trust Ring Co., Ltd नाम की इस कंपनी के बॉस खुद भी कर्मचारियों के साथ शराब पीते हैं और अपनी कंपनी में नए कर्मचारियों को ऑफर करते हैं.
पियो, पियो…चढ़ जाए तो घर जाओ
कर्मचारियों को शराब पीने के बाद सिर भारी लगे तो उन्हें काम के बीच ही 2-3 घंटे की छुट्टी मिलती है और उन्हें अपना माइंड क्लियर करना होता है. कंपनी की सीईओ का कहना है कि वो अपने कर्मचारियों को ज्यादा पैसे नहीं दे सकते हैं, ऐसे में वो एक अलग कल्चर देना चाहते हैं. इस तरह से वे कर्मचारियों को वो ऑफर कर रहे हैं, जिसे वो पैसे से ज्यादा पसंद करते हों. कंपनी की स्टार्टिंग सैलरी 222,000 yen यानि 1 लाख 27 हज़ार से भी ज्यादा होती है, जबकि 20 घंटे के ओवरटाइम का भी पैसा दिया जाता है.
February 11, 2025, 08:51 IST
[ad_2]
Source link