Headlines

सलमान खान का जब मौत से हुआ सामना, 45 मिनट तक अपनी आखों से देखा खौफ का मंजर, भाईजान ने बताई पूरी घटना

[ad_1]

Last Updated:

Salman Khan Flight Incident: सलमान खान ने बताया कि एक बार उनकी फ्लाइट में 45 मिनट तक टर्बुलेंस आया था. उस वक्त वह बुरी तरह डर गए थे, जबकि साथ में मौजूद छोटे भाई सोहेल खान चैन की नींद सो रहे थे. सलमान खान ने यह …और पढ़ें

सलमान खान का जब मौत से हुआ सामना, 45 मिनट तक अपनी आखों से देखा खौफ का मंजर

सलमान खान ने अपने जीवन के सबसे भयानक मंजर को किया याद.

हाइलाइट्स

  • सलमान खान ने फ्लाइट में टर्बुलेंस का एक्सपीरियंस बताया.
  • सोहेल खान चैन की नींद सोते रहे जबकि सलमान डर गए थे.
  • सलमान खान इन दिनों ‘सिकंदर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं.

नई दिल्ली. सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपने जीवन से सबसे डरावने अनुभव के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि एक बार उनकी फ्लाइट में 45 मिनट तक टर्बुलेंस हुआ था. उस वक्त सभी पैसेंजर्स बहुत घबरा गए थे. यहा तक कि सलमान खान भी टेंशन में आ गए थे, लेकिन उस खौफनाक मंजर में भी छोटे भाई सोहेल खान चैन की नींद सो रहे थे. सलमान खान ने यह खुलासा भतीजे अरहान खान के यूट्यूब चैनल Dumb Biryani पर किया है.

पॉडकास्ट पर सलमान खान ने खुलासा किया कि जब वह एक अवॉर्ड शो से लौट रहे थे, तो उनकी फ्लाइट में काफी झटके लगे. यह सिलसिला 45 मिनट से ज्यादा समय तक चलता रहा. उन्होंने कहा, ‘हम आईफा श्रीलंका से वापस आ रहे थे. सभी हंस रहे थे,  तभी अचानक फ्लाइट में झटके लगने लगे. पहले तो यह नॉर्मल लगा, लेकिन फिर तेज आवाज होने लगी और पूरी फ्लाइट में सन्नाटा छा गया. सोहेल और मैं एक ही फ्लाइट में थे और जब मैंने उसे देखा, तो वह सो रहा था. यह झटके 45 मिनट तक चलते रहे.’

डर गए थे सलमान खान
सलमान खान ने बताया कि जब उन्होंने पायलट को टेंशन में देखा तो वह काफी डर गए थे. उन्होंने कहा, ‘मैंने एयर होस्टेस की तरफ देखा, वह प्रार्थना कर रही थी. तब मुझे लगा अरे बाप रे. ये क्या हो रहा है? पायलट भी टेंशन में दिख रहे थे, जबकि वे आमतौर पर बहुत शांत रहते हैं. फिर ऑक्सीजन मास्क नीचे आ गए और मैं सोच रहा था कि मैंने यह सब सिर्फ फिल्मों में देखा है.’

45 मिनट तक चला सिलसिला
उन्होंने आगे कहा, ’45 मिनट बाद सब कुछ नॉर्मल हो गया और लोग फिर से हंसने लगे. सोनाक्षी और उनकी मां भी वहां थीं. लेकिन अचानक फिर से प्लेन में हलचल शुरू हो गई, इस बार 10 मिनट के लिए और सभी ने तुरंत हंसना बंद कर दिया. उस पल से लेकर जब तक हम लैंड नहीं हुए किसी ने एक शब्द भी नहीं कहा. लेकिन जैसे ही हम जमीन पर उतरे, सबकी चाल बदल गई थी. सब स्टड बन गए थे.’

सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं सलमान खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अगली एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन एआर मुरुगदास कर रहे हैं. फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे सितारे भी नजर आएंगे. यह मूवी इसी साल ईद के मौके पर दस्तक देगी.

homeentertainment

सलमान खान का जब मौत से हुआ सामना, 45 मिनट तक अपनी आखों से देखा खौफ का मंजर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *