[ad_1]
Last Updated:
IPL 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रजत पाटीदार को अपना नया कप्तान बनाया है. अगले महीने से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के नए एडिशन से पहले पाटीदार अपनी जिम्मेदारियां संभाल लेंगे.
आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाया है.
हाइलाइट्स
- रजत पाटीदार को बनाया गया RCB का नया कप्तान
- पाटीदार के पास इंडियन प्रीमियर लीग का कम अनुभव
- कप्तानी का दबाव बल्लेबाजी पर असर डाल सकता है
नई दिल्ली: 31 साल के रजत पाटीदार साल 2021 में पहली बार आईपीएल में आए थे. लगातार दो सीजन इस टीम से खेलने के बाद तीसरी बार मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए. मगर किस्मत ने उनका साथ दिया और लवनीत सिसोदिया के इंजर्ड होने पर टीम ने उन्हें बतौर रिप्लेसमेंट बुला लिया. उसी किस्मत ने एकबार फिर पाटीदार का साथ दिया है. तीन साल पहले अनसोल्ड रहे रजत पाटीदार अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान बन गए हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रैंचाइजी के इस फैसले पर अब मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं. कोई इसे ट्रंप कार्ड बता रहा है तो कोई अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने वाला मूव. चलिए आपको वो तीन कारण बताते हैं कि क्यों रजत पाटीदार को कप्तान बनाना आरसीबी के लिए गलत फैसला साबित हो सकता है.
𝐊𝐢𝐧𝐠 𝐊𝐨𝐡𝐥𝐢 𝐀𝐩𝐩𝐫𝐨𝐯𝐞𝐬! 💌
“Myself and the other team members will be right behind you, Rajat”: Virat Kohli
“The way you have grown in this franchise and the way you have performed, you’ve made a place in the hearts of all RCB fans. This is very well deserved.”… pic.twitter.com/dgjDLm8ZCN
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) February 13, 2025
[ad_2]
Source link