[ad_1]
Last Updated:
इंस्टाग्राम अकाउंट @the.bhangra.lover पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक महिला शादी समारोह में गजब का भांगड़ा डांस कर रही है. इस महिला का नाम मोनिका शर्मा है. मोनिका एक टीचर हैं और उन्हें भांगड…और पढ़ें
महिला शादी में डांस करती नजर आ रही है. (फोटो: Instagram/@the.bhangra.lover)
हाइलाइट्स
- मोनिका शर्मा का भांगड़ा डांस वायरल हुआ
- शादी में मोनिका ने लड़कियों को दी टक्कर
- वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले
शादी-ब्याह या कोई दूसरा कार्यक्रम हो, तो इस मौके पर लोग जमकर नाच-गाना करते हैं. पर कई बार बढ़ती उम्र की वजह से कई लोग खुद को मौज-मस्ती करने से रोक लेते हैं. हालांकि, कई लोगों का दिल बहुत जवान होता है, भले ही उनकी उम्र ज्यादा क्यों न हो जाए. ऐसे जिंदादिल लोग ही किसी फंक्शन की जान बन जाते हैं. हाल ही में एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक फंक्शन में जमकर डांस करती नजर आ रही है. वो गजब की एनर्जी के साथ भांगड़ा कर रही है और अपनी इस एनर्जी के दम पर उसने अपने से कम उम्र की लड़कियों को भी टक्कर दे डाली है.
इंस्टाग्राम अकाउंट @the.bhangra.lover पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक महिला शादी समारोह में गजब का भांगड़ा डांस कर रही है. इस महिला का नाम मोनिका शर्मा है. मोनिका एक टीचर हैं और उन्हें भांगड़ा इतना पसंद है कि लगभग हर वीडियो में वो नाचते दिखाई देंगी. उनका डांस लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, इस वजह से लोग बढ़-चढ़कर महिला की तारीफ भी कर रहे हैं.
[ad_2]
Source link