Headlines

तुमसे मिलने की तमन्ना… क्या हार्दिक के लिए अब भी धड़कता है नताशा का दिल? वेलंटाइन डे पर लिखा इमोशनल मैसेज

[ad_1]

Last Updated:

हार्दिक पंड्या और नताशा का तलाक हुए अब अर्सा बीत चुका है पर जब भी मौका मिलता है दोनों एक दूसरे को याद करने और मैसेज देने में कोई परहेज नहीम करते. 2024 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक ने नताशा को मैदान पर या…और पढ़ें

हार्दिक के लिए अब भी धड़कता है नताशा का दिल ,वेलंटाइन डे पर लिखा इमोशनल मैसेज

एक मैसेज से सामने आ गई दिल की बात

नई दिल्ली. कहते है पहली गाड़ी पहली कार और पहला प्यार इंसान जिंदगी भर भूल नहीं पाता फिर वो चाहे आम इंसान हो या सेलिब्रेटी स्टेट्स रखने वाले लोग. सोने पर सुहागा तब हो जाता है जब कोई ऐसा मौका आ जाए जब आप अपने चाहने वाले के  लिए कुछ डेडिकेट कर पाए तो फिर प्यार करने वाले पीछे कहा रहते है.वेलंटाइन डे हो तो लोग अपने तमाम गिले शिकवे दूर करके दूरियों को कम करने की भी कोशिश करते है .

कुछ ऐसी ही कोशिश हार्दिक पंड्या की पूर्व पत्नी ने किया है. वेलंटाइन डे के दिन नताशा हार्दिक पंड्या और नताशा का तलाक हुए अब अर्सा बीत चुका है पर जब भी मौका मिलता है दोनों एक दूसरे को याद करने और मैसेज देने में कोई परहेज नहीम करते. 2024 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक ने नताशा को मैदान पर याद किया था अब वेलंटाइन डे पर हार्दिक के लिए एक इमोशनल मैसेज डालकर ये संदेश देने की कोशिश की है उनके बीच अभी सबकुछ खत्म नहीं हुआ है.

दिल तो पागल है 

वेलंटाइन डे वो दिन होता है जब रूठों को मनाया जाता है , जो दूर हो उनको पास होने का एहसास कराया जातै है और जो छोड़ कर चले गए उनको याद किया जाता है . कुछ ऐसा ही करती नजर आई हार्दिक की पूर्व पत्नी नताशा . नताशा ने इंस्टग्राम पर एक भावुक पोस्ट करते हुए लिखा कि  ‘आप खोए नहीं हैं, बस जिंदगी के असहज दौर से गुजर रहे हैं. आपकी नया रूप पूरी तरह से सामने नहीं आया है और पुराना पूरी तरह से गया नहीं है.’ शब्दों से साफ है कि नताशा पूरी तरह से हार्दिक से अलग नहीं हो पाई है और दिल के किसी कोने में आज भी पंड्या के लिए जगह है. वैसे इस मेसेज से कई लोग ये भी कयास लगा रहे है कि नताशा शायद हार्दिक के पास वापसी के रास्ते खोज रही है. नए साल पर भी नताशा ने लिखा था कि ‘2024 मुझे आप बहुत पसंद आए, आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया और इसके लिए मैं आभारी हूं, मैं प्रार्थना करती हूं कि 2025 शांति, खुशी और प्यार लाए वैसे कुछ इसी तरह का इमोशनल मैसेज हार्दिक 2024 वर्ल्ड कप जीतने के बाद नताशा के लिए भी दे चुके है .

दिल है कि मानता नहीं 

2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पंड्या ने बड़ी शिद्दत के साथ नताशा को याद किया था और तब बात करते करते उनकी आंखों में आंसू भी आ गए थे . नए साल की शुरुआत भी दोनों ने एक दूसरे को विश करते हुए शुरु किया था . एक बात तो साफ है कि ना तो हार्दिक और ना ही नताशा एक दूसरे को पूरी तरह से बूल पाए है जिसकी वजह से वो हर उस मौके को जाने नहीं देते जहां वो एक दूसरे को अपनी फीलिंग के बारे में बता सके.  आपको बता दे कि 18 जुलाई 2024 को ये खबर आई थी कि नताशा और हार्दिक अलग हो गए है.

homecricket

हार्दिक के लिए अब भी धड़कता है नताशा का दिल ,वेलंटाइन डे पर लिखा इमोशनल मैसेज

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *